फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The truck was stopped and the driver was robbed of 20,000 rupees and two mobile phones.

Rohtak News: ट्रक रुकवाकर चालक से 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन छीने

Mon, 15 Dec 2025 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The truck was stopped and the driver was robbed of 20,000 rupees and two mobile phones.
रोहतक। काहनी गांव के नजदीक दो गाड़ियों में सवार युवक ट्रक को रुकवाकर 20 हजार की नकदी और दो मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र नगर निवासी आशीष ने बताया कि उसने काहनी गांव में कंपनी खोल रखी है। 11 दिसंबर को तड़के तीन बजे कंपनी के ट्रक का चालक यूपी के अलीगढ़ जिले के गांव नवानगर निवासी संजय कंपनी से माल भरकर दिल्ली जा रहे थे। साथ में श्रमिक जितेंद्र व प्रवेश भी थे।
विज्ञापन

जब वह गोहाना-रोहतक रोड की तरफ चले तभी सफेद रंग की कार ने ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा ली। उससे उतरे चार युवकों ने ट्रक चालक संजय, श्रमिक जितेंद्र व प्रवेश को नीचे उतार लिया। इसी बीच काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें से दो युवक और उतरे। सभी ने मिलकर संजय से 20 हजार रुपये, जितेंद्र व प्रवेश का मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी गाड़ियों में सवार होकर चले गए। वे वापस कंपनी में पहुंचे और सुरक्षा गार्ड प्रदीप को सूचित किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ट्रक को लेकर चालक दिल्ली माल उतारने चला गया क्योंकि ज्यादा समय लगने पर दिल्ली में गाड़ी की नो इंट्री हो जाती। वापस आकर शिकायत देने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed