फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The truck driver was in a consensual relationship with a nurse from Maharashtra

महाराष्ट्र की नर्स के साथ सहमति संबंध में रहता था ट्रक चालक

Thu, 02 Jun 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The truck driver was in a consensual relationship with a nurse from Maharashtra
राजेंद्रा कॉलोनी में किराए पर रही महाराष्ट्र की नर्स के साथ रोहतक के युवक ने शादी नहीं कर रखी है, बल्कि वह लिव इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) में रहता था। साथ ही कभी-कभी नर्स के पास आता था। कविता की सहेली से पूछताछ के बाद यह पता लगा है। साथ ही शव मिलने से दो दिन पहले कविता को बुखार हो गया था। वह इंजेक्शन लगवाकर आई थी। इसके बाद उसका मंगलवार को शव उसके कमरे में मिला था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करवाया, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस तीन दिन तक शव को डेड हाउस में रखेगी, ताकि मृतका के परिजन आ सकें। परिजन नहीं आए तो शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है, लेकिन उसका लॉक नहीं खुल रहा है। साइबर सेल की मदद से लॉक खोलने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मोबाइल के अंदर डाटा भी सुरक्षित बच सके। इसके बाद ही मृतका के परिजनों के अलावा ट्रक चालक युवक सहित अन्य लोगों के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस को राजेंद्रा कॉलोनी से एक फोन आया था, जिसमें बताया गया कि महाराष्ट्र की एक नर्स लंबे समय से किराये के कमरे में रह रही थी। कमरे के अंदर से बदबू आ रही है। साथ ही दरवाजा अंदर से बंद हैं। चौकी पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को साथ लेकर मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला मुंह के बल पड़ी हुई थी। साथ ही फर्श पर खून फैला हुआ था। शव को पलटकर गहराई से जांच टीम ने पड़ताल की, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले। इसके साथ ही शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया था, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि ट्रक चालक युवक ने नर्स से शादी नहीं कर रखी थी, बल्कि वह सहमति संबंध के चलते
कभी-कभी आता था। वह भी अभी तक रोहतक नहीं पहुंच सका है। दूसरा, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। तीन दिन पुलिस परिजनों के आने का इंतजार करेगी। अगर परिजन नहीं आए तो शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम को सौंपा जाएगा। -राजेश कुमार, चौकी प्रभारी, अनाज मंडी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed