फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The temple missing from the records of Sanjay Nagar was found in Ram Gopal Colony

Rohtak News: संजय नगर के रिकाॅर्ड से गायब मंदिर रामगोपाल कॉलोनी में मिला

Fri, 21 Mar 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The temple missing from the records of Sanjay Nagar was found in Ram Gopal Colony
20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर
नगर निगम की प्रॉपर्टी का रिकाॅर्ड अपडेट न होने के कारण संजय नगर स्थित सीताराम शिव मंदिर कागजात में गायब हो गया है। ढूढ़ने पर रामगोपाल कॉलोनी में मिला। अब मंदिर के पुजारी पंडित हरपाल शर्मा कभी समाधान शिविर तो कभी निगम की टैक्स ब्रांच के चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष 2024-25 के मात्र 10 दिन बचे हैं। आम लोग ब्याज से बचने के लिए 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करवाकर बिल जमा कराना चाहते हैं, लेकिन नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र पर सही ढंग से उनको सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बिल जमा कराने के लिए लोगों को काफी देर तक काउंटर के सामने खड़ा रहना पड़ता है। जहां बिल ठीक करवा जाता है, वहां पर कई बार कर्मचारी नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले- फाइल नहीं आई समाधान शिविर से
चमनपुरा निवासी पंडित हरपाल शर्मा ने बताया कि संजय नगर में उनकी 100 गज की जमीन है, जहां उसने सीताराम शिव मंदिर बना रखा है। जमीन उनकी पत्नी के नाम है। 2024 में निगम ने 3853 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बिल बनाकर भेजा। उन्होंने पता किया तो निगम के रिकाॅर्ड में जमीन व मंदिर रामगोपाल कॉलोनी में मिला। वह समाधान शिविर में पहुंचे, जहां से फाइल निगम में भेजी जानी है। वीरवार को वह निगम में आया तो टैक्स इंस्पेक्टर अमन कुमार से मिला। यहां पता चला कि फाइल समाधान शिविर से नहीं आई है। पंडित हरपाल शर्मा निगम के काउंटर पर गए तो वहां महिला कर्मी नहीं मिली। करीब सवा 12 बजे सीट खाली थी। पूछने पर बताया कि ऐसे हालत में वे अब कहां जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंचे डीएलएफ कॉलोनी निवासी राजबीर गोयल ने बताया कि पुरानी आईडी ठीक नहीं है। अब नई आईडी बनवाने आया तो पुरानी आईडी मांगी जा रही है। 15 मिनट खड़ा होकर वापस घर गया। अब आया तो काउंटर पर महिलाकर्मी नहीं मिली। उसके पैरों में दर्द है, खड़ा नहीं हो पा रहा हूं। श्रीनगर कॉलोनी निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह पुराना बिल निकलवाने आया था। काउंटर पर काफी देर खड़ा रहा। इसी बीच एक युवक आया और महिला कर्मी से काम को लेकर उलझ गया। महिला कर्मी उठकर चली गई। अब वे काफी देर से खड़े हैं। सुनवाई नहीं कर रहा वहीं, श्रीनगर विजय नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपने प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों का पुराना रिकाॅर्ड चाहिए, लेकिन सीट पर कोई नहीं है।
टैक्स जमा कराने का एक काउंटर, महिला अपना काम निपटाकर करती है सहायता
नगर निगम में काउंटर नंबर एक पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया जाता है। नजदीक के काउंटर पर दूसरी महिला कर्मी बैठती है। पूछने पर बताया गया कि महिला कर्मी पहले अपना काम करती है। समय मिलने पर टैक्स जमा कराने में सहायता करती है। 31 मार्च नजदीक आने के कारण टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद काउंटर नहीं बढ़ाए जा रहे हैं।

वर्जन
महिला कर्मी सीट पर क्यों नहीं मिली, यह पूछा जाएगा। जहां तक काउंटर बढ़ाने का सवाल है, आला अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करेंगे।
- जगबीर सिंह, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम

20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर

20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर

20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर

20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर

20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर

20सीटीके23 : चमनपुरा निवासी पुजारी पंडित हरपाल शर्मा रिकार्ड ठीक कराने के लिए टैक्स इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed