फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team that went to catch electricity theft in Brahminwas village was taken hostage

ब्राह्मणवास गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को बंधक बनाया

Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The team that went to catch electricity theft in Brahminwas village was taken hostage
जिले के ब्राह्मणवास गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची और कर्मचारियों को छुड़वाया। बिजली निगम के एसडीओ ने बिजली कर्मी सहित छह ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, बंधक बनाने व धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक एसडीओ विनोद कुमार ने दी शिकायत में बताया कि बिजली निगम की तरफ से बिजली चोरी पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सूचना मिली कि ब्राह्मणवास गांव में सरेआम बिजली चोरी की जा रही है। चोरी पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। इस टीम में जेई सत्यवान, जेई धर्मपाल, एएलएम अनुज, बिजेंद्र, दीपक व रोहताश शामिल रहे। टीम ने गांव में पहुंचकर वीडियोग्राफी शुरू कर दी। तभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर टीम का घेराव कर लिया। साथ ही कमरे में एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन

वीडियो डिलीट कराने पर अड़े ग्रामीण
टीम को बंधक बनाने के बाद ग्रामीण बिजली चोरी की तैयार की गई वीडियो डिलीट कराने पर अड़े रहे। हालांकि किसी तरह टीम के सदस्य पहले ही उसे आला अधिकारियों के पास ऑनलाइन भेज चुके थे। काफी देर तक कहासुनी होती रही। किसी तरह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और टीम के सदस्यों को ग्रामीणों से छुड़वाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूछा, चेकिंग की लिखित अनुमति है या नहीं
बिजली निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर गांव में पहुंची। आरोप है कि गांव का एक युवक सतीश बिजली निगम में ही कार्यरत है। उसने ग्रामीणों से कहा कि टीम से पूछा जाए कि उनके पास चेकिंग की लिखित अनुमति है या नहीं। टीम के अधिकारियों ने कहा कि उनको आला अधिकारियों ने ही भेजा है। ऐसे में लिखित अनुमति का कोई औचित्य नहीं है। पुलिस ने मामले में बिजली कर्मी सतीश के अलावा ग्रामीण सोनू, भोलू, रघुबीर, राजू व काला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामड़ व रिठाल से भी बैरंग लौट चुकी है बिजली निगम की टीम
बिजली निगम की तरफ से म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत ग्रामीण एरिया में बिजली के मीटर घरों से निकालकर बाहर खंभों पर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध के चलते धामड़ व रिठाल से टीम बैरंग लौट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed