फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The storage capacity of four water bodies will be increased to 180 crore liters

चार जलघरों की भंडारण क्षमता बढ़ाकर की जाएगी 180 करोड़ लीटर

Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The storage capacity of four water bodies will be increased to 180 crore liters
जल जीवन मिशन योजना के तहत नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से पेयजल संकट का निदान करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। क्षेत्र के चार जलघरों की रॉ वाटर स्टोरेज (कच्चे पानी का भंडारण) क्षमता 90.88 करोड़ लीटर से बढ़ाकर 180 करोड़ लीटर की जाएगी। जल्द ही विभाग के इंजीनियर जलघरों का निरीक्षण करके डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करेंगे। इससे छह लाख की आबादी को पानी के लिए परेशानी नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग चार जलघरों (मानसरोवर पार्क, झज्जर रोड, देव कॉलोनी व सोनीपत रोड) से लोगों को पेयजल आपूर्ति करता है। शहरवासियों को रोजना 8.70 करोड़ लीटर शुद्ध पानी की आपूर्ति चाहिए, मगर ऐसा नहीं होता। गर्मी में 145 लीटर पानी प्रति व्यक्ति के हिसाब से आपूर्ति तो दूर की बात प्यास बुझाने तक के लिए पानी नहीं मिलता। इसकी वजह जलापूर्ति नहरों में पानी छोड़ने पर आधारित होना है। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार चारों जलघरों में रॉ वाटर की स्टोरेज क्षमता कम होने से पेयजल संकट गहराता है। रोस्टर के हिसाब से नहर में पानी आने में दो-तीन दिन की देरी होने पर कटौती करनी पड़ती है। जैसे-जैसे नहरों में देरी से पानी आता है, वैसे-वैसे पानी का संकट गहराता जाता है। जब तक जलघरों की रॉ वाटर स्टोरेज क्षमता नहीं बढ़ेगी तब तक पेयजल संकट का निदान संभव नहीं है।
विज्ञापन

अब पेयजल संकट का निदान करने के लिए नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग ने जल जीवन मिशन योजना के तहत संयुक्त प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत इंजीनियरों की टीमें जल्द जलघरों का निरीक्षण करके स्टोरेज क्षमता दोगुना करने का प्रोजेक्ट तैयार करेंगी। न सिर्फ वर्तमान जलाशयों की क्षमता बढ़ाई जाएगी बल्कि खाली स्थानों पर नये जलाशय भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जलघर की कितनी क्षमता
1. मानसरोवर पार्क
जलाशय एक-55734600 लीटर
जलाशय दो- 55764800 लीटर
जलाशय तीन- 101515050लीटर
कुल क्षमता-21,30,14,450 लीटर
सोनीपत रोड (बोहर नाका)
जलाशय एक- 54772000 लीटर
जलाशय दो- 89709000 लीटर
जलाशय तीन-81600000 लीटर
जलाशय चार- 84672000 लीटर
कुल क्षमता-31,07,53,000 लीटर
देव कॉलोनी
जलाशय एक- 14008311 लीटर
जलाशय दो- 8841705 लीटर
कुल क्षमता-2,28,50,016 लीटर
झज्जर रोड
जलाशय एक- 160747200 लीटर
जलाशय दो-130037250 लीटर
जलाशय तीन- 71440000 लीटर
कुल क्षमता-36,22,24,450
जलाशयों में रॉ वाटर की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जाएगी
जल जीवन मिशन योजना के तहत नगर निगम के साथ मिलकर जलघरों के जलाशयों में रॉ वाटर की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जाएगी। जल्द ही इंजीनियरों की टीम निरीक्षण करके डीपीआर तैयार करेगी।

-भानुप्रकाश, अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
पेयजल संकट का निदान
शहरवासियों के पेयजल संकट का निदान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के साथ काम किया जाएगा। जल जीवन मिशन योजना के तहत काम होगा। रॉ वाटर की स्टोरेज क्षमता से समस्या हल होगी।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed