फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The shops of Hisar Road will have a lens of 12 feet high, shopkeepers will pay more than 10

हिसार रोड की दुकानों का लेंटर होगा 12 फुट ऊंचा, 10 से अधिक का खर्च देंगे दुकानदार

Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The shops of Hisar Road will have a lens of 12 feet high, shopkeepers will pay more than 10
हिसार रोड ट्रेडर एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल सचदेवा ,व्यापारी नेता राजेश उर्फ टीनू लुम्बा और गु? - फोटो : RohtakCity
हिसार रोड की नई दुकानों का लेंटर अब 12 फुट ऊंचाई पर डाला जाएगा। जिनकी दो-तीन दुकानें हैं, उनके बीच में दीवारें नहीं होंगी। जो दुकानदार सीढ़ी बनवाना चाहते हैं, वह अपने खर्चे पर बनवाएंगे। यह आश्वासन बुधवार को संयुक्त निगम आयुक्त ने हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन का ज्ञापन लेते हुए दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की तीन मई 2018 की घोषणा पर हिसार रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में हिसार रोड की 73 और पुरानी सब्जी मंडी की 108 दुकानें आ रही है। इन दुकानों को तोड़ने से पहले निगम नजदीक में नई दुकानें बना रहा है। हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान श्यामलाल सचदेवा ने मेयर व निगम अफसरों के सामने आपत्ति जताई थी कि अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है और न प्रॉपर्टी आईडी बनी है। दुकानों का लेंटर है और सड़क से कम ऊंचाई पर दुकानें बन रही हैं। इससे न सिर्फ दुकानदारों को दिक्कत होगी, बल्कि बारिश में पानी दुकानें के अंदर भर जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक दुकानदार अपनी दुकानें खाली करके नहीं देंगे। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला प्रधान राजेश उर्फ टीनू लुंबा और निगम प्रशासन दुकानदारों की मांगों को समाधान निकालने में जुटा है। वहीं, बुधवार को हिसार रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल सचदेवा, व्यापारी नेता टीनू लुंबा, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने संयुक्त रूप से निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिसमें दुकान का फर्श पहले के लेवल पर होने, लेंटर 12 फुट की ऊंचाई पर होने, एक परिवार की दो-तीन दुकानें होने पर बीच में दीवार नहीं होने, दुकानदार अपने खर्चे पर सीढ़ी बनवाएंगे आदि हैं। इस पर संयुक्त निगम आयुक्त ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त निगम आयुक्त महेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने मांग की है कि लेंटर 12 फुट पर डाला जाए। दो फुट का खर्च वह उठाएंगे। दुकान के अंदर सीढ़ी का खर्च भी दुकानदार करेंगे। यह मांगपत्र मुख्यालय भेजा जाएगा। चूंकि दुकानदार खर्च उठाने के लिए तैयार है, इसलिए स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed