{"_id":"6956bc6bb99f6f3f770ff668","slug":"the-salaries-of-574-employees-of-the-roadways-depot-are-in-jeopardy-rohtak-news-c-17-roh1020-787174-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज डिपो के 574 कर्मचारियों के वेतन पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज डिपो के 574 कर्मचारियों के वेतन पर लटकी तलवार
विज्ञापन
16...रोहतक रोडवेज की बस में टिकट बनाता कर्मचारी। संवाद
रोहतक। नया साल शुरू होते ही रोडवेज कर्मचारियों के वेतन पर तलवार लटक गई है। डिपो में महाप्रबंधक न होने से 574 कर्मचारियों को नए साल पर वेतन नहीं मिल पाया है। 15 दिसंबर को महाप्रबंधक विपिन कुमार की महम एसडीएम के पद पर नियुक्ति होने के बाद से पद रिक्त था।
महाप्रबंधक की डीडी पावर से कर्मचारियों को वेतन जारी होता है। अब डिपो को न महाप्रबंधक मिला है और न ही वेतन। हालांकि, वीरवार देर शाम झज्जर के महाप्रबंधक को अतिरिक्त कार्यभार का पत्र जारी हुआ है।
रोहतक डिपो के अंतर्गत करीब 574 कर्मचारी अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का वेतन डिपो से बनता है। इसमें ट्रेजरी के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन जारी होता है। लिपिकों ने कर्मचारियों के वेतन को लेकर कागजी कार्रवाई तो कर दी लेकिन महाप्रबंधक न होने से आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
झज्जर के महाप्रबंधक को मिला रोहतक डिपो का अतिरिक्त कार्यभार
रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान संदीप सिंघवा ने बताया कि एक तारीख को वेतन कर्मचारियों के खाते में डल जाता था। हालांकि, वीरवार देर शाम परिवहन मुख्यालय से झज्जर के महाप्रबंधक संजीव तिहाल को रोहतक डिपो में महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने का पत्र जारी किया गया है। उनका कहना कि अभी नियुक्ति पत्र जारी हुआ। कार्यालय में पहुंचकर जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-- -- -
डिपो में कर्मचारियों की संख्या
परिचालक : 257
चालक : 221
क्लर्क : 32
इंस्पेक्टर : 12
सब इंस्पेक्टर : 24
अन्य : 28