फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The roads of the sector were submerged due to rain in the morning, the humidity disturbed in the afternoon

Rohtak News: अलसुबह बारिश से सेक्टर की सड़कें जलमग्न, दोपहर में उमस ने किया परेशान

Mon, 17 Jul 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The roads of the sector were submerged due to rain in the morning, the humidity disturbed in the afternoon
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मानसून सीजन में रविवार का दिन बारिश की बूंदों के साथ शुरू हुआ। 31 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश ने सुबह मौसम सुहावना बनाने का काम किया। बारिश से सेक्टर की सड़कें जलमग्न हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकली इससे उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे। सोमवार को भी बारिश संभावित है।
रविवार अलसुबह बादलों ने बूंदों के रूप में ठंड बरसाकर मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश सुबह करीब 10 बजे तक हुई। इस दौरान सेक्टर व आईएमटी इलाके में अच्छी बारिश हुई। सेक्टर में बारिश के चलते सड़कें जलमग्न नजर आईं। पानी की निकासी नहीं होने से घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। सेक्टर के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। यहां ज्यादा पानी नहीं बरसने से व्यवस्था बनी रही। बारिश के बाद जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम को भी मौसम में गर्माहट महसूस की गई।
विज्ञापन

आज भी बारिश की संभावना
सोमवार को भी बारिश संभावित है। पाकिस्तान के उत्तर में साथ लगते पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे राज्य पर काम वायु दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है। इससे तापमान में हल्की कमी आएगी। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि वायु दबाव के चलते अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवा राज्य की तरफ ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इसके चलते 17 से 20 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां बढ़ना संभावित है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed