{"_id":"69fcfae3604b84f4d30587ef","slug":"the-road-dug-up-to-lay-the-sewer-line-has-become-a-problem-and-the-one-way-system-is-causing-traffic-jams-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-134822-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत, वन-वे होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत, वन-वे होने से लग रहा जाम
विज्ञापन
07jjrp06- बेरी में डाली जा रही सीवरेज की लाइन के लिए की गई खोदाई। संवाद
बेरी। शहर के व्यस्त मार्ग बेरी बस स्टैंड से दुजाना चौक के बीच रास्ते में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क आमजन व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। करीब एक महीने पहले विभाग ने सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा था लेकिन अब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं किया गया है।
वन-वे रास्ता होने से वाहनाें की लंबी-लंबी लाइन लग रही है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। बेरी निवासी राजबीर, सुनील, गोपाल, मनीष, राजू, नरेश, सुमित का कहना है कि बेरी खटीक धर्मशाला के पास जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले करीब एक माह से सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी हुई है जिस कारण रास्ता वन-वे बना हुआ है।
सुबह के समय तो जाम लग जाता है। कई बार तो स्कूल की बसें भी जाम में फंसने के कारण समय पर पहुंच पाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द काम को पूरा करवाया जाए जिससे आमजन व वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
वर्जन
करीब 6 लाख की लागत से 70 मीटर की नई सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लाइन बिछाने का कार्य लगभग हो गया है। जल्द की काम पूरा होने के बाद सड़क को बनाया जाएगा और उसके बाद आमजन व वाहनों चालकों को परेशानी नहीं होगी। -अरुण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, बेरी