फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The road dug up to lay the sewer line has become a problem, and the one-way system is causing traffic jams.

Rohtak News: सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत, वन-वे होने से लग रहा जाम

Wed, 06 May 2026 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The road dug up to lay the sewer line has become a problem, and the one-way system is causing traffic jams.
05jjrp03- बेरी में की जा रही सीवरेज लाइन की खोदाई। संवाद

विज्ञापन

बेरी। शहर के व्यस्त मार्ग बेरी बस स्टैंड से दुजाना चौक के बीच रास्ते में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क आमजन व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। करीब एक महीने पहले विभाग ने सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा था लेकिन अब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं किया गया है।
वन-वे रास्ता होने से वाहनाें की लंबी लाइन लगने के कारण जाम की स्थिति बन जाती हैं। बेरी निवासी राजबीर, सुनील, गोपाल, मनीष, राजू, नरेश व सुमित का कहना है कि बेरी खटीक धर्मशाला के पास जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले करीब एक माह से सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी हुई है जिस कारण रास्ता वन-वे बना हुआ है।
विज्ञापन

सुबह के समय तो वाहनों की लंबी-लंंबी लाइन लगने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो स्कूल की बसें भी जाम में फंसने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को चाहिए की जल्द से जल्द काम को पूरा करवाया जाए जिससे आमजन व वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

6 लाख की लागत से 70 मीटर की नई सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लाइन बिछाने का कार्य लगभग हो गया है। जल्द काम पूरा होने के बाद सड़क को बनाया जाएगा और उसके बाद आमजन व वाहनों चालकों को परेशानी नहीं होगी।

-अरुण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed