Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The residents of the colony said that the drinking water problem has not been resolved for seven years.

Rohtak News: कॉलोनीवासी बोले-सात साल से पेयजल समस्या का समाधान नहीं

Tue, 02 Jun 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The residents of the colony said that the drinking water problem has not been resolved for seven years.
06-रोहतक के लघु सचिवालय में पानी की ​शिकायत को लेकर पहुंचे आंबेडकर कॉलोनी वासी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आंबेडकर कॉलोनी में पेयजल समस्या से लोग काफी समय से परेशान है। कॉलोनीवासी अमीचंद का कहना है कि सात साल से उपायुक्त कार्यालय और जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दे रहे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
लघु सचिवालय में सोमवार को आंबेडकर कॉलोनी लोग पानी की शिकायत लेकर पहुंचे। अमीचंद ने बताया कि गली नंबर तीन में 2019 से नलों में नाममात्र पानी आता है। गर्मी में तो हालात और बदतर हो जाते हैं। 2019 तक सात बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं। इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर ने बताया कि गली नंबर तीन के कई घरों में पानी की सप्लाई न के बराबर है।
विज्ञापन

कालोनीवासियों को मजबूरन प्राइवेट टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। एक टैंकर 800 से 1000 रुपये का पड़ता है। उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर में जाने के बाद कॉलोनीवासी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महेंद्र, अनिल, बबीता, सोनिया, सुनीता, पूनम अनीता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed