फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The public has understood the intentions of those who have been bitten by the power bug: Jangra

कुर्सी के कीड़े ने जिनको काटा है, उनके मंसूबे समझ चुकी जनता : जांगड़ा

Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The public has understood the intentions of those who have been bitten by the power bug: Jangra
13 रोहतक ​स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह में मुख्यमंत्री को
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। प्रदेश की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि 1990 में सोनीपत में 250 बसें जला दी गईं और 2016 में करीब 2 हजार करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ मगर अब हालात बदल चुके हैं। प्रदेश की जनता उन लोगों के असली इरादे पहचान चुकी है, जिनको कुर्सी के कीड़े ने काटा था। वे बुधवार को नई अनाज मंडी में आयोजित विश्वकर्मा जयंती सम्मान समारोह में जनता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सैनी गरीब व पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। पिछले चुनाव में जिन नेताओं ने सजाए-संवारे घोड़ों और डीजे पर सवार होकर चुनावी जुलूस निकाले थे, वे सब खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन




सेवा व सुशासन की दिशा में सरकार बढ़ा रही कदम : पंवार

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत ऐसे आयोजन समाज को महान विभूतियों की कार्यशैली से अवगत कराते हैं। आज प्रदेश में समान विकास कार्य हो रहे हैं और सेवा व सुशासन की दिशा में सरकार सराहनीय कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वोकल फॉर लोकल बनेगा भारत की ताकत : डॉ. अरविंद शर्मा

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए देशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाना होगा। चाहे कपड़ा हो, ऑटोमोबाइल हो या अन्य वस्तुएं, वोकल फॉर लोकल का संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र की दिशा में निर्णायक साबित होगा।



पारदर्शी भर्ती व जागरूकता कार्यक्रम : गंगवा

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा सरकार युवाओं को पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है जबकि पूर्व की सरकारें भेदभाव करती रहीं।



भगवान विश्वकर्मा ने दिया सृजन और विकास का आधार : धनखड़

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि और विकास का जो आधार स्थापित किया था, उसी दिशा में आज प्रधानमंत्री मोदी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।



गरीब वर्गों के कल्याण के लिए सरकार कृतसंकल्प : ग्रोवर

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लगातार समाज के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। पीएम ने आज स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान की भी शुरुआत की है। उन्होंने विपक्ष पर क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।




भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी भी रहे मौजूद

समारोह में पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, एमएसएमई निदेशक डॉ. यश गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक वाई पूर्ण कुमार, उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, शमशेर खरक, अशोक चावला, जवाहर सैनी, मंजू हुड्डा, मनमोहन गोयल, कैप्टन योगेश, महंत सतीश दास, रेणु डाबला, दीपक हुड्डा, राजकुमार कपूर, रमेश बोहर, राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, डॉ. दिनेश घिलौड़, सुरेश पांचाल, रोहताश जांगड़ा व खुशीराम जांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed