फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The portal will be opened again to shift the category: Chairman

श्रेणी शिफ्ट करने के लिए फिर खोला जाएगा पोर्टल : चेयरमैन

Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 27 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The portal will be opened again to shift the category: Chairman
रोहतक। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन हिम्मत सिंह शनिवार को रोहतक पहुंचे। यहां परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कहा कि परीक्षा के बाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पोर्टल ओपन किया जाएगा। इसमें उन अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा, जो आवेदन में श्रेणी नहीं भर पाए। इस प्रकार से अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी शिफ्ट करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद ही परिणाम घोषित होगा। आवेदन की औपचारिकताएं पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन

हरियाणा के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। पेपर में 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि इससे पहले 50 से 60 प्रतिशत की अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते थे। प्रदेश के चार जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से बातचीत भी हुई है। सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा प्रशासन ने परीक्षा की बेहतरीन व्यवस्था की है। परीक्षा के आयोजन को लेकर ऐसा लग रहा है कि पूरा हरियाणा एक टीम के रूप में कार्य कर रहा है।


रोहतक व आसपास के जिलों में परीक्षा को लेकर कुछ लोग फैला रहे थे भ्रांतियां
उन्होंने कहा कि रोहतक व आसपास के जिलों को लेकर कुछ लोग यह भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहे थे कि यहां पर इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं है। रोहतक भी हरियाणा का हिस्सा है। आयोग ने रोहतक में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। रोहतक में परीक्षा होना यहां के लोगों के लिए सम्मान का विषय है। भविष्य में भी रोहतक में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed