फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The play attacked love and superstition

Rohtak News: नाटक से प्रेम और अंधविश्वास पर किया प्रहार

Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The play attacked love and superstition
41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय म​हाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्
रोहतक। क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने एक ओर देशभक्ती और प्रेम से जुड़े गानों से संगीत से सभी को भाव-विभोर किया। वहीं दूसरी ओर वन एक्ट प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं के उत्पीड़न पर कड़ा प्रहार करते हुए दर्शकों में समा बांध दिया। इसमें विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या, प्रेम और अंध विश्वास पर आधारित नाटकों का मंचन किया।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा और विशिष्ट राजकीय महाविद्यालय बाढ़डा के प्राचार्य डॉ. अनिल खटकड़, प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आनंद शर्मा ने कहा कि युवा विद्यार्थी अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। संघर्ष, मेहनत से सफलता की उड़ान भर सकते हैं। सांयकालीन सत्र के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार व राजकीय महाविद्यालय सफीदों की प्राचार्य डॉ. सविता पूनिया प्रिंसिपल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की प्रतियोगिताओं में वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, सिंग फॉर पेरेंट्स टीचर सोल्जर, ऑर्केस्ट्रा, सोलो डांस मेल, फीमेल, वेस्टर्न सॉन्ग सोलो, हरियाणवी, पंजाबी कविता, डिबेट हिंदी,पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कॉलेज, डिबेट इंग्लिश आदि प्रतियोगिताएं हुईं।



इंडियन क्लासिकल म्यूजिक नॉन प्रिकॉशन में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत विजेता
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक प्रिकॉशन में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक नॉन प्रिकॉशन में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज द्वितीय व पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। इंडियन क्लासिकल-वी के एकल में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय द्वितीय व महारानी जाट किशोरी कन्या महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

जनरल ग्रुप सॉन्ग में महिला महाविद्यालय प्रथम
जनरल ग्रुप सॉन्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय प्रथम, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय द्वितीय व जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत तृतीय स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले संस्कृत में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत प्रथम, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक द्वितीय व एसजेके कलानौर तृतीय स्थान पर रहा। श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार राजकीय महिला महाविद्यालय को जबकि श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय को दिया गया।


हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में पंडित नेकी राम शर्मा महाविद्यालय की टीम प्रथम
एकल लोक गायन में जाट कॉलेज रोहतक ने प्रथम, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय द्वितीय व यूटीडी एमडीयू तीसरे स्थान पर रहा। मिमिक्री में श्रीलाल नाथ हिंदू कॉलेज रोहतक प्रथम, यूटीडी एमडीयू द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय बरोटा तृतीय स्थान पर रहा। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्रथम, यूटीडी एमडीयू द्वितीय और जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के लोकनृत्य में जाट कॉलेज ने प्रथम, सीआरए सोनीपत द्वितीय और श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज रोहतक तीसरे स्थान पर रहा।

41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्

41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्

41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्

41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्

41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्

41...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed