{"_id":"6999fd9fdeadf996060cc1f7","slug":"the-orphanage-team-in-dehradun-worked-in-two-sarafa-sarafa-markets-rohtak-news-c-17-roh1020-814222-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक में जीएसटी टीम ने दो सराफा दुकानों पर की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक में जीएसटी टीम ने दो सराफा दुकानों पर की छानबीन
विज्ञापन
- दो गाड़ियों में आई आठ सदस्यीय टीम रात नौ बजे के बाद भी जांच में जुटी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी टीम शनिवार शाम शहर के रेलवे रोड स्थित दो सराफा दुकानों पर पहुंची। आठ सदस्यीय टीम ने करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक छानबीन की। दुकान पर दस्तावेजों की जांच व खातों की भी पड़ताल की गई। जीएसटी टीम की जांच से रेलवे रोड बाजार के सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार शाम करीब चार बजे दुकान पर पहुंची जीएसटी की टीम ने वहां पहुंचते ही दस्तावेज कब्जे में ले लिए। किसी को भी न तो बाहर जाने दिया और न ही अंदर आने दिया। टीम ने यहां घंटों दस्तावेज खंगाले। रात करीब नौ बजे के बाद भी टीम की जांच जारी रही।
टीम ने दोनों दुकानों के खाते भी खंगाले व स्टाॅक जांचा। जीएसटी की कार्रवाई को लेकर रेलवे रोड बाजार में चर्चा तेजी से फैली। इससे दूसरे आभूषण कारोबारी भी सतर्क नजर आए। दुकान पर दो गाड़ियों में आए टीम के सदस्याें ने दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। फिलहाल, टीम या दुकानदार ने इस कार्रवाई के बारे में बताने से बचाव करते नजर आए।