{"_id":"680945d6bde236f874091e45","slug":"the-officer-who-failed-to-prevent-a-road-accident-will-be-sued-rohtak-news-c-197-1-snp1003-135665-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क दुर्घटना रोकने में विफल अधिकारी पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क दुर्घटना रोकने में विफल अधिकारी पर होगा मुकदमा
Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर कार्य करें वरना संबंधित अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अगर भविष्य में किसी सड़क दुर्घटना में मौत होती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी एजेंसियां ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित करते हुए दुर्घटना पर अंकुश लगाएं।
उपायुक्त ने कहा कि एचएसआईआईडीसी के अधिकारी सुनिश्चित करें कि श्रमिक जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के सामने बने फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें। अधिकारी फैक्टरी संचालकों से तालमेल कर यह सुनिश्चित करें कि कोई श्रमिक पैदल सड़क पार न करें। सभी एफओबी का इस्तेमाल करें। वहां अगर किसी श्रमिक की सड़क पार करते समय जान जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में निर्माणाधीन सड़कों का जल्द ही काम पूरा किया जाए। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए की एनएच-352ए व रोहतक रोड फ्लाईओवर के कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। आरटीए सचिव व रोडवेज महाप्रबंधक को आदेश दिए कि सभी बसों के चालकों को प्रशिक्षण दिया जाए।
तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटें
उन्होंने एनएच-44 पर हादसे रोकने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह जीटी रोड के फ्लाईओवर पर बने बंप को ठीक करवाएं। जगह-जगह सीसीटीवी लगवाएं, ताकि ओवरस्पीड वाहनों के चालान किए जा सके। जिन सड़कों पर पहले से ब्रेकर बने हुए हैं उनकी मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
शराब ठेकों के पास बने अवैध कट, करें कार्रवाई
उपायुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव को निर्देश दिए कि एचएच-44 के आसपास शराब ठेकों के पास अवैध कट बना लिए हैं, जिनको बंद करवा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एनएचएआई के अधिकारियों को कहा कि वह हाईवे पर एग्जिट और एंट्री पर साइन बोर्ड लगाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। सभी एसडीएम व आरटीए अधिकारी स्कूल बसों की फिटनेस, बसों में सीसीटीवी चेक करें और खामियां मिलने पर उनके चालान करें। सभी स्कूलों से सत्यापित शपथपत्र लें कि उन सभी स्कूल बसें सभी नियमों का पालन कर रही हैं। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह, एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, सुभाष चंद्र, प्रवेश कादियान भी मौजूद रहे।