फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mystery of the murder that happened six months ago was solved, the wife had got her husband killed by the lover and his companions due to the obstacle in the love relationship

छह माह पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों से करवाई थी पति की हत्या

Sat, 30 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the murder that happened six months ago was solved, the wife had got her husband killed by the lover and his companions due to the obstacle in the love relationship
मनोज की हत्या में गिरफ्तार आरोपी विनोद और गगनदीप। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
छह माह पहले रामगोपाल कॉलोनी के युवक मनोज की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों से पति की हत्या करवा दी थी। वारदात के छह माह बाद अपराध जांच शाखा ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। जबकि चौथे आरोपी ने 8 जुलाई को एमडीयू में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि दो आरोपियों उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के विनोद व रोहतक के गढ़ी मोहल्ला निवासी गननदीप को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि 6 फरवरी 2022 को यूपी के बदायूं जिले के मुस्तफाबाद जरेठा निवासी ज्योति ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि चार साल पहले उसकी शादी मनोज के साथ हुई थी। मनोज रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह 4 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 9 बजे शीला बाईपास के नजदीक नर्सरी पर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। 13 फरवरी को मनोज का शव नई अनाज मंडी व मीट मार्केट के पीछे सुनसान जगह पर मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल करने के साथ पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। केस के अंदर हत्या की धारा जोड़ दी गई। छह माह से हत्या की वारदात अनसुलझी थी।
विज्ञापन

एसपी ने अपराध जांच शाखा प्रथम को जांच सौंपी। टीम ने जांच शुरू की तो शक की सूई मनोज की पत्नी ज्योति की तरफ घूमने लगी। पता चला कि विनोद का नाम युवक भी बदायूं का रहने वाला है और उसका मनोज के घर आना-जाना था। दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ज्योति और विनोद निवासी बदायूं और गढ़ी मोहल्ला निवासी गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथे आरोपी एमडीयू में सफाई कर्मी सोनू का शव 8 जुलाई को एमडीयू में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को पत्नी और विनोद के प्रेम संबंधों की लग गई थी भनक
पुलिस के मुताबिक मनोज और विनोद एक ही गांव के रहने वाले हैं। मनोज रोहतक में मिस्त्री का काम करता था। जबकि विनोद कार सजाने का काम करता था। एक गांव के होने के कारण विनोद का मनोज के घर आना-जाना था। इसी बीच विनोद और मनोज की पत्नी ज्योति के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसका पता जब मनोज को लगा तो उसने ज्योति को परेशान करने शुरू कर दिया। ऐसे में ज्योति और विनोद ने मिलकर मनोज की हत्या की साजिश रची। विनोद ने गढ़ी मोहल्ला निवासी गगनदीप और सोनू को 25 हजार रुपये देने का वादा करके साजिश में शामिल कर लिया। 4 फरवरी को ज्योति ने विनोद को फोन करके बताया कि मनोज शीला बाईपास स्थित नर्सरी पर गया है। विनोद अपने साथी गगनदीप को लेकर मनोज के पास पहुंचा। दोनों ने उसे शराब पिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अनाज मंडी मार्केट के पास सुनसान जगह पर ले गए। सोनू वहां पर पहले से मौजूद था। पहले मनोज को शराब पिलाई, फिर सोनू और विनोद ने परने से मनोज का गला घोंट दिया। इसके बाद गगनदीप ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। शव को वहीं गड्ढे में डालने के बाद तीनों मनोज के पास जो कागजात, मोबाइल व पैसे थे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed