{"_id":"67f0278e2d2907e3b80bd2f4","slug":"the-municipality-has-set-a-target-of-raising-28-crores-in-income-rohtak-news-c-197-1-snp1003-134767-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नपा ने 28 करोड़ आय जुटाने का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नपा ने 28 करोड़ आय जुटाने का रखा लक्ष्य
Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। नगरपालिका खरखौदा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने बजट और आय-व्यय का खाका पेश कर दिया है। नगरपालिका 12 करोड़ 26 लाख 66 हजार 875 रुपये के बैंक बैलेंस के साथ आगे बढ़ेगी। इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका ने 28 करोड़ रुपये की आय जुटाने का लक्ष्य रखा है, ताकि शहरी विकास को गति दी जा सके। नगरपालिका ने पिछले वित्त वर्ष में 8 करोड़ 44 लाख 63 हजार 120 रुपये की वास्तविक आय जुटाई थी। 1 अप्रैल 2024 को नगरपालिका के खाते में 10.39 करोड़ रुपये की शेष राशि थी, जबकि 31 मार्च 2025 तक यह बढ़कर 12.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। नगरपालिका ने 1 अप्रैल 2025 को 12.26 करोड़ रुपये की आरंभिक शेष राशि के साथ नए वित्त वर्ष की शुरुआत की है। 2025-26 के लिए प्रस्तावित आय 28.09 करोड़ रुपये रखी गई है, जिससे कुल आय 40.11 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं, प्रस्तावित व्यय 27.96 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इन आंकड़ों के आधार पर अनुमानित अंतिम शेष राशि 12.15 करोड़ रुपये होगी।
वित्तीय स्थिति और विकास योजनाएं
नगरपालिका की इस योजना से साफ है कि शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए आर्थिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्राप्त आय को विभिन्न शहरी विकास योजनाओं, जल निकासी व्यवस्था, सड़क सुधार और सफाई अभियान में खर्च किया जाएगा। नगरपालिका के अनुसार इस बार का बजट संतुलित और विकासोन्मुखी है। बढ़ती जनसंख्या और नगर क्षेत्र में विस्तार को देखते हुए बजट में महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए अधिक धनराशि आवंटित की गई है।
आय बढ़ाने के प्रयास
नगरपालिका ने विभिन्न स्रोतों से आय बढ़ाने की योजना बनाई है। इसमें गृह कर, व्यवसायिक कर, संपत्ति कर, अन्य कर सहित अन्य शुल्क भी शामिल हैं। इसके अलावा, सरकारी अनुदानों और विकास निधियों से भी आर्थिक संसाधन जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
नागरिकों की भागीदारी जरूरी
नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वह समय पर करों का भुगतान करें, ताकि शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उचित वित्तीय प्रबंधन और आय-व्यय की पारदर्शिता से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नगर क्षेत्र की सुविधाओं में निरंतर सुधार होता रहे।
नए वित्त वर्ष को लेकर अपनी योजना को तैयार कर लिया है। सवा 12 करोड़ रुपये के साथ हमने इस वित्त वर्ष में प्रवेश किया है और अपनी आय को लेकर रखे गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा। -पंकज जून, सचिव, नगरपालिका, खरखौदा।