फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Corporation will remove the dust accumulated in the city with anti-smog gun vehicles worth Rs. 42 lakhs

Rohtak News: नगर निगम 42 लाख के एंटी स्मॉग गन वाहन से हटाएगा शहर में जमी धूल

Sun, 31 Aug 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 31 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will remove the dust accumulated in the city with anti-smog gun vehicles worth Rs. 42 lakhs
सुभाष चौक पर एंटी स्मॉग गन वाहन का ट्रायल देखते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर रामअवतार वाल्मीक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम 42 लाख के एंटी स्मॉग गन वाहन से शहर में जमी धूल हटाएगा। शनिवार को हरी झंडी दिखाकर शहर के मेयर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन से चौक व चौराहों पर लगीं प्रतिमाओं, पेड़ व पौधों और सरकारी भवन को भी साफ किया जाएगा।
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि शहर में स्वच्छता व सुंदरीकरण पर फोकस किया जा रहा है। प्रदूषण के कारण महापुरुषों की प्रतिमाओं, चौराहों व दूसरी जगह धूल व मिट्टी जम जाती है। इसे सुंदरता प्रभावित होती है। ऐसे में निगम की तरफ से सीएनजी से संचालित विशेष ट्रक माउंटेड स्प्रिंकलर मशीन खरीदी गई है जिसे एंटी स्माॅग गन वाहन कहा जाता है।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पार्षद सुरेश चंद्र व नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा की मौजूदगी में वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। भाजपा नेता सतीश नांदल व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मेयर ने उठाए सवाल...बोले-दो साल पहले मिली एंटी स्मॉग गन हो गई खराब
उनके कार्यालय में 2023 में सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत एंटी स्मॉग गन नगर निगम को दिलवाई थी। मशीन अब तक नगर निगम ने प्रयोग नहीं की। वह खराब हो गई है। जवाब में निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने कहा कि मशीन की क्षमता मात्र एक हजार लीटर की है। उसे भी जल्द ठीक करवाकर प्रयोग में लाया जाएगा।

ग्रोवर बोले-धरातल पर उतरें कांग्रेस विधायक
एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मौके पर ही मीडिया से कहा कि कांग्रेस विधायक बीबी बतरा विधानसभा के एसी में बैठकर बोलते हैं। उनको रोहतक शहर में धरातल पर उतरकर देखना चाहिए, सरकार कितने विकास कार्य करवा रही है। वोट चोरी के सवाल ग्रोवर बोले-कांग्रेस अपने कार्यकाल में ऐसा काम करती थी। चुनाव के समय हिंदू काॅलेज के बूथ पर उनके साथ हाथापाई की गई थी। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए थे। कांग्रेसी किस हक से वोट चोरी का आरोप लगाकर शोर मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed