फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Commissioner inspected the Citizen Facilitation Centre and listened to public problems.

Rohtak News: नागरिक सुविधा केंद्र में निरीक्षण कर निगम आयुक्त ने सुनीं जन समस्याएं

Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner inspected the Citizen Facilitation Centre and listened to public problems.
21-नागरिक सुविधा केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद - फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने मंगलवार को नागरिक सुविधा केंद्र में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न नागरिक सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की गति, शिकायत निवारण प्रणाली एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने नागरिक सुविधा केंद्र में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को कहा कि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधा केंद्र आमजन और निगम के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा ताकि नागरिकों को सुगम एवं संतोषजनक सेवाएं मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed