फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mesh of the mini zoo is being replaced

Rohtak News: बदली जा रही लघु चिड़ियाघर की जाली

Wed, 10 Jul 2024 05:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
The mesh of the mini zoo is being replaced
09सीटीके 01... लघु चिड़िया घर में बीमार जानवरों के लिए तैयार हो रहा आइसोलेसन कक्ष । संवाद
रोहतक। तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में जंग लगी जालियों को हटाकर नई जालियां लगाने का कार्य प्रगति पर है। काफी समय से बारिश व वायु की नमी में आकर जालियों को जंग लग चुका है। अब इसको हटाकर नई जालियां लगाई जा रही है। इस कार्य में करीब चार लाख रुपये का खर्च है। इसे तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। पर्यटक और जानवर दोनों की सुरक्षा के लिए यह बेहतर है। वन्य प्राणी विभाग लगातार लघु चिड़ियाघर की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। इसी के तहत समय-समय पर मरम्मत का कार्य भी कराया जाता है। एनक्लोजर दुरुस्त होने के बाद यहां नए अन्य वन्य जीव भी लाए जाएंगे। जो पर्यटकों को और अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं बीमार वन्य प्राणियों के लिए आइसोलेशन कक्ष का निर्माण भी कराया जा रहा है। जो कि आगामी माह तक बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बनने के बाद बीमार वन्य प्राणियों अन्य वन्य जीवों से दूर रखकर विधिवत इलाज करने में आसानी होगी। वहीं जीवों के स्वास्थ्य में जल्द सुधार आएगा। साथ ही अन्य जीवों को इंफेक्शन आदि से बचाने में भी कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


वर्जन
खराब होने के कगार पर आ चुकी एनक्लोजर की जाली को बदला जा रहा है। इसके साथ ही एनक्लोजर लगे स्टील की चादरों को भी बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे लघु चिड़ियाघर और खूबसूरत और व्यवस्थित नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





-देवेंद्र हुड्डा, इंस्पेक्टर, लघु चिड़ियाघर, तिलियार

09सीटीके 01... लघु चिड़िया घर में बीमार जानवरों के लिए तैयार हो रहा आइसोलेसन कक्ष । संवाद

09सीटीके 01... लघु चिड़िया घर में बीमार जानवरों के लिए तैयार हो रहा आइसोलेसन कक्ष । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed