फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mercury dropped by 3 degrees and reached 42, tigers and lions came out of the den.

Rohtak News: पारा 3 डिग्री लुढ़ककर 42 पर पहुंचा, बाघ-शेर मांद से बाहर आए

Sat, 08 Jun 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 08 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by 3 degrees and reached 42, tigers and lions came out of the den.
08सीटीके17...शनिवार दोपहर में लघु चिड़िया घर में पेड के नीचे बैठा बाघ। संवाद
रोहतक। कुछ दिनों से आंधी चलने व बादलों के छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पारा 48 से 45 और आज शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा गिरने से तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर के जानवर अपनी-अपनी मांद से बाहर आए। जानवरों के एन्क्लोजर में आने से पर्यटक भी प्रसन्न दिखे। बाघ सागर पेड़ के नीचे बैठकर आराम करता दिखा। हाल ही में पिपली कुरुक्षेत्र लघु चिड़ियाघर से आए शेर के तीन डेढ़ वर्षीय मादा शावक एक ही एन्क्लोजर में खेलते नजर आए। हिरण भी पेड़ों की छांव से उठकर पानी पीती नजर आईं। तेंदुए अलग आराम फरमाते नजर आए। भेड़िया एन्क्लोजर में चक्कर लगाकर पर्यटकों को लुभाता दिखा। इसे देख बच्चे खूब प्रसन्न दिखे।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम साफ रहा। गत दिनों से जितनी गर्मी पड़ी, उससे पारा लुढ़कने से लोगों को कुछ राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री व न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 100 मध्यम रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मौसम 13 जून तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी खुश्क गर्म हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed