फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mention of Operation Sindoor brings back memories of his brave grandson: Balwan

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र आते ही जांबाज पोते की यादें हो जाती हैं ताजा : बलवान

Thu, 07 May 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The mention of Operation Sindoor brings back memories of his brave grandson: Balwan
16-बलवान सिंह सिंधु। - फोटो : samvad

विज्ञापन
रोहतक। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र आते ही देव कॉलोनी निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त बलवान सिंह सिंधु (80) को अपने जांबाज पोते की याद आ जाती है। ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे रोहतक के जांबाज सपूत स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्दर सिंधु ऑपरेशन सिंदूर के दो माह बाद जगुआर क्रैश हादसे में बलिदान हो गए थे।
ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरा होने पर दादा बलवान सिंधु बलिदानी पोते लोकेन्दर सिंधु को याद कर भावुक हो गए। बोले- लोकेन्दर बेहद जांबाज और दिलेर थे। उन्होंने खुद अपने हाथों से उसे तैयार किया था।
विज्ञापन

बलवान ने बताया कि जब लोकेन्दर के पिता जोगेंद्र एमडीयू में क्लर्क और मां टीचर थीं, तब उन्होंने एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद पोते को सेना में भेजने का निर्णय लिया। जब वे बरेली कैंट में थे तो वहां उनके दोस्त रामफल पूनिया मिले जो बाद में ब्रिगेडियर बन गए थे। उन्होंने ब्रिगेडियर से लोकेन्दर की बातचीत कराई। उन्होंने बताया कि वे कमीशन में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से भी नहीं घबराए थे
दादा बलवान बताते हैं, 16 साल की उम्र में वे लोकेन्दर को लेकर एमडीयू की तरफ किसी काम से जा रहे थे। वहां मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया था। किसी तरह वे लोकेन्दर को लेकर पीजीआई पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि अगर आधा घंटा और देरी से आते तो जान पर बन सकती थी। इसके बावजूद लोकेन्दर घबराया नहीं। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल चलानी तक खुद उन्होंने ही पोते को सिखाई थी।

दादा हिसार गए, तब लोकेन्दर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में लगी है ड्यूटी
बलवान सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वे रिश्तेदारी में हिसार गए थे। वहां पर आए लोकेन्दर ने बताया था कि दादा मेरी ड्यूटी ऑपरेशन सिंदूर में लगी है। जहां भी कोई एयर स्ट्राइक होती है, वहीं जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed