फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mayor met the corporation commissioner, demanding action against the building branch

निगम आयुक्त से मिले मेयर, बिल्डिंग ब्रांच के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 26 Apr 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The mayor met the corporation commissioner, demanding action against the building branch
रोहतक। जैन स्थानक में तोड़फोड़ को लेकर सोमवार को निगम के मेयर निगम आयुक्त से मिले और कार्रवाई की मांग की। आयुक्त ने बिल्डिंग ब्रांच के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि पहले आयुक्त डॉक्टर नरहरि बांगड़ से फोन पर बात की गई। इसके बाद कार्यालय में मुलाकात की। आयुक्त को बताया कि धार्मिक स्थल के अंदर तोड़फोड़ से जैन समाज में नाराजगी है। इस तरह की कार्रवाई से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। ऐसे में जिन अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्रवाई की है, उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। मामले के अनुसार रेलवे रोड पर जैन स्थानक है। तीन दिन पहले निगम की बिल्डिंग ब्रांच एक टीम बाजार में पहुंची और स्थानक की पहली मंजिल की दीवार हथोड़ों से तोड़ दी। इसका जैन समाज के लोगों ने कड़ा विरोध किया। निगम का तर्क था कि रिकार्ड के अंदर बिल्डिंग कॉमर्शियल है। जबकि समाज के लोगों का कहना था कि यह धार्मिक भवन है। शहर के अंदर और भी बहुत नियम तोड़कर बिल्डिंग बन रही हैं, वहां कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed