फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The markets of the district will remain closed on 20th in protest against lump sum market fee.

Rohtak News: एकमुश्त मार्केट फीस के विरोध में 20 को बंद रहेंगी जिले की मंडियां

Sun, 17 Dec 2023 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The markets of the district will remain closed on 20th in protest against lump sum market fee.
सब्जी मंडी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते व्यापारी साहिल मग्गू। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सरकार ने एक दिसंबर को सब्जी मंडियों में बिकने वाले फल और सब्जी पर मार्केट फीस को लेकर एकमुश्त कर लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। सब्जी मंडी आढ़तियों ने इस नए नोटिफिकेशन काे लेकर विरोध जताया है। यह कहना है सब्जी मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा का। वे शनिवार को मंडी परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
प्रधान ने कहा कि पहले 2020 में एक प्रतिशत मार्केट फीस व एक प्रतिशत एचआरडीएफ लगाया गया था। इसका प्रदेश के आढ़ती लगातार विरोध कर रहे थे। अब नए नोटिफिकेशन में स्लैब बनाकर एडवांस में आढ़तियों को मार्केट फीस भरने के लिए कहा गया है। इसमें अनेक मुश्किलें व त्रुटियां हैं। यह फैसला व्यापारियों के हित में नहीं है। देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां काम करने से पहले मार्केट फीस भरवाई जाती हो। हरियाणा के आढ़ती इसका विरोध करते हैं। इसी कड़ी में 20 दिसंबर को सभी छोटी बड़ी मंडियां बंद रहेंगी। आढ़ती अपना लाइसेंस सरेंडर कर देंगे। यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है।
विज्ञापन


मंडी महासचिव साहिल मग्गू ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों, सफाई कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को कोरोना योद्धा मानकर सम्मानित किया गया। आढ़तियों से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया। इसके बावजूद सरकार ने यह कर लगाया। इस मौके पर रामेश्वर सैनी, राजकुमार मग्गू, नरेंद्र सैनी, नंदकिशोर, गुलशन, हरीश सैनी, विक्की ढुल, राजू मेंहदीरत्ता, राहुल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed