फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The market is buzzing with activity for Bhai Dooj, with a turnover of 5 crores expected.

Rohtak News: भाई दूज पर्व को लेकर बाजार गुलजार, 5 करोड़ के कारोबार की आस

Thu, 23 Oct 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The market is buzzing with activity for Bhai Dooj, with a turnover of 5 crores expected.
28...गांधी कैंप मार्केट में दुकान से गोला खरीदतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कार्तिक मास की द्वितीय तिथि को मनाया जाने वाला भाई दूज पर्व वीरवार को मनाया जाएगा। बुधवार को शहर के तमाम बाजारों में सजावट रही और ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। कारोबारियों की मानें तो भाई दूज पर्व को लेकर सोनू-चांदी के आभूषणों से लेकर गोला, मिठाई-ड्राई फ्रूट्स, कपड़े व तमाम घरेलू सामान के रूप में खरीदारी हुई है।
कारोबारियों के अनुसार, भाई दूज पर्व पर जिले में करीब पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान है। सुबह से ही ग्राहकों का बाजारों में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के किला रोड, रेलवे रोड, ज्वेलर्स मार्केट, गांधी कैंप मार्केट, माॅडल टाउन मार्केट के अलावा तमाम शोरूमों में भी ग्राहक काफी संख्या में पहुंचे और खरीदारी की।
विज्ञापन

----
यम ने दिया बहन को वरदान
दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार जब एक दिन यम देव अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे तो उन्हें देखकर वह खुशी से प्रफुल्लित हो उठीं व उनका आदर सत्कार किया। अपने प्रति बहन का इतना प्रेम देखकर यमराज को अत्यंत प्रसन्नता हुई और यमुना से कहा कि अपनी इच्छा का कोई वरदान मांग लो। तब यमुना ने आज के दिन हर साल आप मेरे यहां आएंगे और मेरा आतिथ्य स्वीकार करेंगे और जो भी भाई इस दिन अपनी बहन का आतिथ्य स्वीकार करेंगे, उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। कहते हैं कि इसी के उपलक्ष्य में हर वर्ष भाई दूज पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाई दूज पर तिलक करने का शुभ समय :
सुबह 6:31 से लेकर के 7:55 बजे तक
सुबह 10:44 से लेकर के दोपहर 1:32 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed