फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Khap Brahmin Mahasabha will meet the Chief Minister on the 27th regarding the elections for the Gaur Shikshan Sanstha.

Rohtak News: गौड़ शिक्षण संस्था चुनाव के लिए खाप ब्राह्मण महासभा 27 मुख्यमंत्री से मिलेगी

Sun, 19 Jul 2026 08:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jul 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
The Khap Brahmin Mahasabha will meet the Chief Minister on the 27th regarding the elections for the Gaur Shikshan Sanstha.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खाप ब्राह्मण महासभा 27 ने गौड़ शिक्षण संस्था के लंबित चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव करीब 14 साल से रुके हुए हैं। अब कोई कानूनी अड़चन नहीं है इसलिए सरकार को जल्द चुनाव करवाने चाहिए।
महासभा की बैठक रविवार को पहरावर स्थित गोशाला में प्रधान सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पदाधिकारियों ने पहरावर धाम के निर्माण कार्य शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रधान सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि महासभा का उद्देश्य संपूर्ण ब्राह्मण समाज का संगठन और सशक्तीकरण है। उन्होंने बताया कि नए गांवों को शामिल करने से महासभा प्रभावशाली बनेगी। महासभा पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा में 10 नए गांवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही संगठनात्मक प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मामन भारद्वाज (नया बांस) को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। प्रदीप शर्मा (दुजाना) उपप्रधान व नरेश शर्मा (पहरावर) सक्रिय सदस्य मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed