फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The journey of the passengers will be pleasant and easy...Roadways bus service started from Rohtak to Lucknow.

Rohtak News: यात्रियों का सफर होगा सुखद और आसान...रोहतक से लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The journey of the passengers will be pleasant and easy...Roadways bus service started from Rohtak to Lucknow.
रोहतक। त्योहारी सीजन में लखनऊ जाने वाले यात्रियों का सफर सुखद और आसान होगा। रोडवेज की ओर से लखनऊ तक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया है। डिपो से प्रतिदिन सुबह 5:20 बजे यह बस लखनऊ के लिए रवाना होगी। इसमें लखनऊ, आगरा और कानपुर समेत 12 स्टॉपेज के लिए यात्री सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से रोडवेज यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग ने रोहतक से लखनऊ के लिए बस चलाई है। लखनऊ के लिए बस सुबह 5:20 बजे चलकर 6:00 बजे बहादुरगढ़, 7:50 बजे गुरुग्राम, 8:20 बजे सोहना, 9:00 बजे पलवल, पूर्वाह्न 11:10 बजे मथुरा, दोपहर 12:30 बजे आगरा, 01:30 बजे फिरोजाबाद, शाम 3:20 बजे इटावा, शाम 4:40 बजे ऑरैया, 06:20 बजे कानपुर व रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रोहतक से लखनऊ तक 664 किलोमीटर के सफर केलिए 890 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लागू किया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ वाया आगरा और कानपुर के लिए बस का संचालन किया गया है। बस स्टैंड के बूथ संख्या 2 से प्रतिदिन यात्री बस में सवार हो सकते हैं। यही बस लखनऊ से सुबह 6:30 बजे रोहतक के लिए रवाना होगी। - हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed