फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The issue of sewerage, drinking water crisis and appointment of ADA will be raised in the assembly.

Rohtak News: विधानसभा में उठेगा सीवरेज, पेयजल संकट व एडीए की नियुक्ति का मुद्दा

Sun, 18 Feb 2024 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
The issue of sewerage, drinking water crisis and appointment of ADA will be raised in the assembly.
रोहतक। शहर के कच्चा बेरी रोड की बदहाल सीवरेज व्यवस्था से लेकर शहर में पेयजल संकट व एडीए की नियुक्ति का मुद्दा 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उठेगा। कांग्रेस विधायक ने इसके लिए 9 मुद्दों पर सवाल बनाकर भेजे थे, जिनमें से तीन मुद्दे विधानसभा में उठेंगे, जबकि छह का जवाब संबंधित विभागों के मंत्री देंगे।
विज्ञापन

चौटाला सरकार के कार्यकाल में 2003 में नगर परिषद ने कन्हेली रोड पर डेयरी कांप्लैक्स बनाया था, जहां शहर की 300 के करीब डेयरियां शिफ्ट की जानी थी, लेकिन अब तक 100 के करीब डेयरी भी शिफ्ट नहीं हो सकी हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत कच्चा बेरी रोड के लोगों को रही है, जहां की डेयरियों का गोबर सीवर लाइन में पानी के साथ बहाया जा रहा है। इससे अक्सर सीवर जाम हो जाता है। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर तीन बार कच्चा बेरी रोड की समस्या को लेकर नगर निगम की टीम को लेकर मौके पर जा चुके हैं। निगम के संयुक्त आयुक्त ने डेयरी मालिकों को नोटिस भी दिए थे, लेकिन समस्या का अब तक स्थाई समाधान नहीं हो सका है। वहीं, शहर में पेयजल की भी समस्या है। 300 करोड़ के अमृत प्रोजेक्ट के बावजूद शहरवासी पेजयल की कमी से परेशान हैं।
विज्ञापन


ये तीन सवाल उठेंगे विधानसभा में
: कच्चा बेरी रोड की सीवर की समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए। नाले के ऊपर पार्क का निर्माण किस आधार पर किया गया। रैन बसेरे की जगह पार्क व पार्क की जगह रैन बसेरा क्यों बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

: शहर में पानी की किल्लत कब तक दूर होगी, इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं। प्रतिदिन कितना पानी सप्लाई होता है। वाटर टैंक कितने दिन में भरे जाते हैं, कितने दिन पानी की सप्लाई हो जाती है।
: 2023 में जिला उप न्यायवादी ग्रुप बी की भर्ती के लिए एचपीएससी ने विज्ञापन जारी किया। चयन के मापदंड क्या रहे। किस आधार पर लिखित परीक्षा ली गई। कितने लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।

सरकार लिखित में देगी सात सवालों का जवाब
: पीजीआईएमएस रोहतक में कितने डॉक्टर हैं, कितने डॉक्टरों की कमी चल रही। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में शौचालयों की सफाई की क्या व्यवस्था है। मरीजों के लिए पीने के पानी की क्या व्यवस्था है।
: हुडा सिटी पार्क के पास सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास कब हुआ। उद्घाटन किसने कब किया। अब तक सामुदायिक केंद्र चालू क्यों नहीं किया गया। केंद्र बंद होने के कारण जर्जर होने लगा है। इसकी जिम्मेदारी तय करके बताया जाए।
: सरकार ने अप्रैल 2022 से जनवरी 2024 तक हर साल एएवाई स्कीम के तहत कितने कार्ड बनाए। कितने लोगों को स्कीम का लाभ मिला। जिला वाइज डाटा दिया जाए। दो साल में कितने बीपीएल कार्ड बनाए गए। कितने परिवारों को फायदा मिला। यह भी बताया जाए कि हर माह प्रति परिवार कितना राशि दिया जाता है। बजट कितना तय किया गया है।
: सरकार ने शहर की सड़कों के लिए क्या 25 करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। बताया जाए कितनी सड़क बनी और कितनी का काम चल रहा है। नए बस स्टैंड के पास, आंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड, एमडीयू के गेट नंबर दो से आंबेडकर चौक, वीटा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग तक की सड़क कब तक बनेगी।
: अमृत प्रोजेक्ट का काम कितना पूरा हुआ। कितनी परियोजनाएं पब्लिक हेल्थ को सौंपी गई। कितनी लंबी पेयजल लाइन बिछाई और योजना के तहत कितनी सड़कें बनाई गई। सीवर लाइन की क्या स्थिति है।
: नवंबर 2019 से 2024 तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में कितनी अवैध व जहरीली शराब पकड़ी गई। हर जिले में कितनी मौत हुई। जहरीली बेचने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए। महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म, लूट, चोरी, डकैती, हत्या व दूसरे गंभीर अपराध का जिला वाइज ब्यौरा दिया जाए।
: मुख्यमंत्री ने 14 जून 2022 को जाट कॉलेज के मैदान में नगर निगम को 120 करोड़ रुपये का बजट देने की घोषणा की थी। बजट की राशि दी या नहीं। अगर दी तो कितने काम करवाए गए, कितने चल रहे हैं। पूरी स्थिति से अवगत करवाया जाए।


विधानसभा में तीन सवालों पर चर्चा होगी, जिसमें कच्चा बेरी रोड की सीवर की समस्या, शहर में पेयजल संकट व जिला उप न्यायवादी की भर्ती का मामला है। बाकी सवालों का जवाब लिखित में संबंधित विभाग के मंत्री की तरफ से दिया जाएगा। 20 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू होगा।
- भारत भूषण बतरा, विधायक रोहतक शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed