फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The hungry dogs were tearing each other apart at the ABC center.

Rohtak News: एबीसी सेंटर में एक-दूसरे को नोच खाते थे भूखे कुत्ते

Mon, 19 Jan 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The hungry dogs were tearing each other apart at the ABC center.
2 - सोशल मीडिया पर बातचीत करता युवक । स्रोत सोशल मीडिया
रोहतक। जेल रोड पर 13 जनवरी को मृत मिले 29 कुत्तों के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस व प्रशासनिक जांच के बीच सोशल मीडिया पर एक युवक सामने आया है।
विज्ञापन

खुद को नैन फाउंडेशन का पूर्व कर्मी बता रहे युवक ने आरोप लगाए हैं कि फाउंडेशन के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में कुत्तों को ठीक खाना न देकर उन्हें भूखा तक रखा जाता था। इस कारण भूखे कुत्ते एक-दूसरे को नोच खाते थे।
अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना पर कुत्तों के लिए अंडे तो मंगाए जाते थे लेकिन कुत्तों को वे अंडे नहीं खिलाए जाते थे बल्कि काेई और खाता था। उन्होंने फाउंडेशन पर उनका वेतन नहीं देने व मारपीट कर निकालने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने जान का खतरा भी बताया है और दावा किया है कि सेंटर में कुत्तों की मौत होने पर सतप्रकाश के कहने पर जोगेंद्र व साबिर रात को लगभग साढ़े 11 बजे शव बाहर फेंकने के लिए ले जाते थे। करीब 15 मृत कुत्तों को फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जाता। कुत्तों को चावल खिलाते थे, सोयाबीन व अंडे कुत्तों को नहीं खिलाते थे। बता दें कि 13 जनवरी को जेल रोड पर 29 कुत्ते मृत अवस्था में मिले थे। इसके बाद निगम व पुलिस ने मौका मुआयना किया और पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम करा शवों को मिटटी में दबा दिया था।
इस मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पशु प्रेमी अरविंद वर्मा की शिकायत पर नैन फाउंडेशन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया हुआ है।
निगम की ओर से नैन फाउंडेशन को जुलाई 2025 में दिया गया ठेका इस साल जून 2026 में पूरा होगा। निगम की ओर से फाउंडेशन को प्रति कुत्ता बधियाकरण के लिए 1150 रुपये दिए जाते हैं।
----------------

आरोप...कुत्तों को बिना ट्रेनिंग पकड़ा
युवक ने आरोप लगाया है कि नैन फाउंडेशन की ओर से कुत्तों को पकड़ने के लिए किसी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं दी जाती है और बिना ट्रेनिंग के ही कुत्तों को पकड़ा जाता है। इतना ही नहीं जहां से कुत्तों को बधियाकरण के लिए पकड़ा जाता है, उनको उसी जगह पर छोड़ना भी होता है। इस दौरान मौके पर लोगों से बातचीत भी करनी होती है लेकिन ऐसा नहीं किया गया।


---------
आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। युवक ने केवल साढ़े तीन दिन कार्य किया है। उसे नौकरी से निकाला भी नहीं है। -सतप्रकाश, नैन फाउंडेशन के संचालक।
--------------------

जेल रोड पर मृत मिले 29 कुत्तों के मामले में गठित कमेटी ने जांच पड़ताल कर ली है। रिपार्ट तैयार की जा रही है। मंगलवार को निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। -आशीष कुमार, एसडीएम, रोहतक।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed