फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The hassle of waiting in queues will end, token system will be implemented from June 30

Rohtak News: लाइन का झंझट खत्म, 30 जून से लागू होगा टोकन सिस्टम

Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The hassle of waiting in queues will end, token system will be implemented from June 30
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के काउंटर के बाहर जमा भीड़। संवाद
रोहतक। नगर निगम में टैक्स जमा कराने के लिए मंगलवार को अव्यवस्था का आलम रहा। टैक्स जमा न होने से परेशान न केवल आपस में भिड़ गए, बल्कि काउंटर पर लगी जाली तक तोड़ दी। कई उपभोक्ता बिना टैक्स जमा करवाए लौट गए। व्यवस्था सुधारने के लिए 30 जून से काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही, टैक्स जमा करवाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में निगम की 2 लाख 20 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं। इसमें 60 प्रतिशत रिहायशी, 30 प्रतिशत वाणिज्यिक व 10 प्रतिशत संस्थागत हैं। हर साल की तरह 31 जुलाई तक निगम की तरफ से चालू वित्त वर्ष 2025-26 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

कचरा शुल्क को छूट के दायरे से बाहर रखा गया है। छूट के लिए हर रोज करीब 500 के करीब लोग टैक्स जमा करवाने नगर निगम के काउंटर पर पहुंच रहे हैं, जबकि टैक्स जमा कराने के लिए मात्र दो काउंटर नंबर एक व दो हैं। लाइन को लेकर उलझे प्रॉपर्टी मालिक, बिना टैक्स जमा करवाए लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लाइन में आगे-पीछे होने पर दो उपभोक्ता आपस में उलझ गए, जिससे काउंटर की जाली तक टूट गई। सेक्टर-3 निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह 11 बजे निगम में गए, जहां पहले बिल जमा कराने के लिए लाइन में लगे।
बताया गया कि हिंदी का बिल अंग्रेजी में निकलवाकर लाए। फिर दूसरी लाइन में लगा तो सर्वर डाउन बताया गया। वहां से बिल निकलवाया तो फिर टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में लगा। इस तरह दो घंटे निकल गए।
आखिर में एक बजे बिना टैक्स जमा करवाए वापस घर आ गया। अब सोमवार को जाऊंगा। वहीं, उपभोक्ता बलबीर सिंह ने बताया कि बेवजह उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए सोमवार से सभी काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। साथ ही, टोकन सिस्टम लागू होगा। हर प्रॉपर्टी मालिक को टोकन मिलेगा। टोकन दिखाने पर ही टैक्स जमा होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक सुविधा केंद्र के बाहर दीवार पर बड़े होर्डिंग लगवा दिए हैं, उपभोक्ताओं को कौन से दस्तावेज लेकर आने हैं।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के काउंटर के बाहर जमा भीड़। संवाद

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के काउंटर के बाहर जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed