Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The hard work of farmers has borne the seeds of loss

Rohtak News: किसानों की मेहनत में फूटा नुकसान का अंकुर

Fri, 10 Oct 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The hard work of farmers has borne the seeds of loss
36 रोहतक नई अनाज मंडी में बारिश की मार से मंडी में सुखता अंकुरित धान। संवाद
रोहतक। मंडी में धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। एक तरफ जहां धान की खरीद नहीं हो रही है वहीं दूसरी तरफ मौसम की मार की वजह से मंडी में पड़ा धान अंकुरित होने लगा है। किसान इसे फैलाकर सुखाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में धान लेकर आने किसानों ने आरोप लगाया कि उनका कहना है कि सरकार की तरफ से जो मशीन नमी जांचने के लिए आती है वह आढ़तियों की मशीन के मुकाबले ज्यादा नमी बताती है। वीरवार को मंडी में करीब 3500 क्विंटल धान आया। 11,798 क्विंटल धान खरीदा गया। फिलहाल 2,100 क्विंटल धान उठाया गया है। अब तक मंडी में 30,169 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन


------
सारा दिन धान को सुखाते रहे। आढ़तियों की मशीन में नमी जांचने पर 16 प्रतिशत आती है तो सरकारी मशीन में 17 से ज्यादा मिलती है। पहले वह मौसम की मार से परेशान थे तो अब मशीन में भी गड़बड़ी से। -जयपाल, रिटौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
धान को पलट-पलटकर सुखा रहे हैं। कई दिन से मंडी में धान पड़ा है। पहले खरीद के लिए कोई आया नहीं अब धान बारिश में भीग गया। कई दिन इसको सुखने में लगेंगे।-रोहतास, माढ़ौदी
-----
बारिश की मार से धान काला पड़ गया है। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके खरीद होनी चाहिए। धान पर बारिश की मार ऐसी पड़ी है कि वह दोबारा अंकुरित हो गया है। -सुंदरपुर, रमेश
------
कमेटी की मशीनों से जांच करने पर नमी ज्यादा आ रही है। लेकिन जब अपनी मशीनों से जांच की तो नमी सही मिल रही है। इसका समाधान होना चाहिए। -मनोज, आढ़ती।
-------
कमेटी की मशीनों से जांच करने पर नमी दो से तीन प्रतिशत ज्यादा आती है। जब हम जांच करते हैं तब नमी सही मिलती है। इसका समाधान होना चाहिए। -देवेंद्र कटारिया, आढ़ती

------
कमेटी के पास दो से तीन मीटर हैं। सारे मीटर सही हैं। समय-समय पर इनकी जांच की जाती है। अगर किसानों को किसी तरह की समस्या है तो कार्यालय में आकर शिकायत करें। किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। - दीपक लोहचब, मंडी सचिव।

36  रोहतक नई अनाज मंडी में बारिश की मार से मंडी में सुखता अंकुरित धान। संवाद

36 रोहतक नई अनाज मंडी में बारिश की मार से मंडी में सुखता अंकुरित धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed