फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Governor stressed on innovation, student welfare and environmental protection.

Rohtak News: राज्यपाल ने नवाचार, छात्र हित और पर्यावरण संरक्षण पर दिया बल

Mon, 27 Oct 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Governor stressed on innovation, student welfare and environmental protection.
45...रोहतक ​स्थित एमडीयू में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन क - फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
रोहतक। राज्यपाल एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने विवेकानंद पुस्तकालय, डैफेटेरिया, गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल्स का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने विवि में नवाचार, छात्र हितों व पर्यावरण संरक्षण पर दिया बल। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला मित्रा घोष भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन



राज्यपाल ने सबसे पहले कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया। राज्यपाल ने परिसर में की जा रही नेचुरल फार्मिंग की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती आज के समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली की ओर भी प्रेरित करती है। इस दौरान आम और अंजीर के पौधे भी रोपे। इसके बाद डैफेटेरिया का भ्रमण किया। उन्होंने इस अभिनव विचार की सराहना की। स्टार्टअप के माध्यम से युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद राज्यपाल विवेकानंद पुस्तकालय पहुंचे और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि उनके विजिट ने शिक्षकों और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

जलपान के लिए शास्त्री नगर पहुंचे राज्यपाल
राज्यपाल नगर में पुराने परिचित सुरेंद्र गोयल के पास जलपान के लिए गए। राज्यपाल करीब सात बजे शास्त्री नगर पहुंचे और पौने आठ बजे वहां से रवाना हुए।
राज्यपाल को शोधार्थियों ने विश्वविद्यालय की कमियां बताईं
राज्यपाल ने पीएडी छात्रावास में रह रहे शोधार्थियों के साथ गोपनीय मुलाकात। उन्होंने शोधार्थियों के साथ संवाद किया। शोधार्थियों ने विवि में चल रही गतिविधियों व कमियों के बारे में अवगत करवाया। शोधार्थियों ने राज्यपाल को बताया कि विवि में स्टाफ की कमी है। विवि में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया करवाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने शोधार्थियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा से विवि का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed