फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government wants to monitor the common man through the Sanchar Saathi app: Brijendra Singh

संचार साथी एप के माध्यम से आम आदमी पर निगरानी रखना चाहती है सरकार : बृजेंद्र सिंह

Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The government wants to monitor the common man through the Sanchar Saathi app: Brijendra Singh
25...रोहतक के कलानौर हलके में सद्भाव यात्रा के दौरान जनसंपर्क करते पूर्व सांसद ​बृजेंद्र सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने मोबाइल फोन में संचार साथी एप को प्री-इंस्टॉल कराने पर कहा कि सरकार इसके माध्यम से हर नागरिक की निगरानी करना चाहती है।
बृजेंद्र सिंह मंगलवार को कलानौर विधानसभा क्षेत्र में सद्भाव यात्रा के तहत जनसंपर्क कर रहे थे। यात्रा की शुरुआत सुंडाना गांव से हुई। इसके बाद यह यात्रा काहनौर, निगाना व कलानौर कस्बे में पहुंची। कलानौर में सत बाबा मेहर शाह के डेरे में बाबा ईश्वर शाह का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा के द्वारा कलानौर की जनता के साथ संतों की नगरी में गुरुओं का आशीर्वाद मिला है। इस बीच बृजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित किया कि साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग के लिए सिस्टम जरूरी है लेकिन सरकार का ताजा आदेश लोगों की निजी जिंदगी में अनावश्यक दखल जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, भाजपा प्रदेश में भाईचारा खराब करने में जुटी है। पूर्व सांसद ने भाजपा के विधायक रामकुमार गौतम व राज्यसभा सदस्य रामंचद्र जांगड़ा के दिए बयानों की आलोचना की। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि भाजपा समाज को बांटकर चाहे वोट बैंक बनाने में कामयाब हो जाए लेकिन समाज का भाईचारा टूटा नहीं है। अब 3 व 4 दिसंबर को सद्भाव यात्रा महम विधानसभा क्षेत्र में रहेगी।

इस अवसर पर राजकुमार भाली, डाॅ. संदीप कटारिया, महाबीर चेयरमैन, उमेद सिंह, हरिराम, एडवोकेट अमित काजल, सुशील धानक, सुशील दुग्गल, मनोज धानिया, अनुप कटारिया व चरखी दादरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed