फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government is dead to us; that is why we are shaving our heads to mourn: Village Head

सरकार हमारे लिए मर चुकी है इसलिए मुंडन कराकर शोक मना रहे हैं : प्रधान

Fri, 04 Sep 2026 10:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
The government is dead to us; that is why we are shaving our heads to mourn: Village Head
04jjrp05- मुंडन करवाकर अर्द्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
झज्जर। सरकार हमारे लिए मर चुकी है इसलिए मुंडन कराकर शोक मना रहे हैं। यूनियन के प्रधान शिवम ने कहा कि एक महीने से वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार 30 दिनों से हड़ताल के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें विरोध का यह कड़ा रास्ता अपनाना पड़ा। उनकी हड़ताल को आज 30 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली। ये बातें सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान शिवम चावरिया ने कहीं। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के 30वें दिन मुंडन और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से आंबेडकर चौक तक पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री विपुल गोयल और मंत्री कृष्ण बेदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कर्मचारियों को कितना भी दबाने का प्रयास किया जाए, वे अब दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


सड़कों पर 50 टन कूड़ा, बारिश से बदबू

हड़ताल के चलते पिछले तीन दिनों से शहर में करीब 50 टन कूड़ा सड़कों पर पड़ा है। शुक्रवार की बारिश के बाद कूड़ा सड़ने से बदबू फैल गई। नगर परिषद के 109 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कई कॉलोनियों में घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी हो रही है। ईओ देवेंद्र कुमार ने बताया घर-घर कूड़ा उठान किया जा रहा। सफाई कर्मियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

04jjrp05- मुंडन करवाकर अर्द्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

04jjrp05- मुंडन करवाकर अर्द्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed