{"_id":"6732701da543b1f123010f17","slug":"the-glow-of-the-soul-increases-with-goodness-it-diminishes-with-vengefulness-usha-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-111002-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात्विकता से आत्मा की बढ़ती है चमक, तामसिकता से होती है कम : उषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात्विकता से आत्मा की बढ़ती है चमक, तामसिकता से होती है कम : उषा
Tue, 12 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : शिविर के समापन पर उपस्थित ब्रह्माकुमारी उषा व संस्था से जुड़े अन्य।
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 के सामुदायिक केंद्र परिसर में ब्रह्माकुमारी बहादुरगढ़ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय तनावमुक्ति एवं शाति अनुभूति व श्रीमद्भगवत गीता का व्यवहारिक स्वरूप शिविर का समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन जिज्ञासुओं ने ब्रह्माकुमारी उषा की ओर से उच्चारित गीता में वर्णित कर्मयोग का महत्व समझा। उन्होंने कहा कि सात्विकता से आत्मा की चमक बढ़ती है और तामसिकता से चमक कम होती है।
उन्होंने कहा कि भगवान ने अर्जुन को कहा कि अपने विकारों को मारना है कि न हिंसा करना, युद्ध करना। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, बहादुरगढ़ शिक्षा सभा प्रधान श्रीनिवास गुप्ता, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी रोहतक से पवन खरकिया, हरगु लाल गर्ग समेत आसपास के गांवों से अनेक सरपंच, पंच, प्रतिनिधि, उद्यमियों व अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारी उषा का सम्मान करते हुए उनका अभिवादन कर बहादुरगढ़ में इस गीता ज्ञान शिविर के आयोजन पर बहादुरगढ़ ब्रह्माकुमारी सेवा प्रभारी अंजलि दीदी व संस्था से जुड़े सभी बहनों व सदस्यों का धन्यवाद किया।
ब्रह्माकुमारी अंजलि दीदी ने कार्यक्रम में मौजूद जिज्ञासुओं को गीता ज्ञान को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनिता, रेनू, अमृता ने प्रेरणादायी वचनों से सभी बच्चों को गीता का संदेश दिया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए संस्था से जुड़े डाॅ. सुरेंद्र गोयल, रामफल, दिनेश, संदीप, रविंद्र, ब्रिज किशोर शर्मा, रोहतास, सुरेश समेत सभी सदस्यों का आभार जताया।