फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The friend for whom he killed his loved ones, did not even know about the conspiracy

जिस दोस्त के लिए अपनों को मारा, उसे साजिश की भनक तक नहीं

Mon, 06 Sep 2021 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
The friend for whom he killed his loved ones, did not even know about the conspiracy
विजय नगर हत्याकांड में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। पुलिस जांच पर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक ने जिस दोस्त के लिए चार अपने लोगों को मौत के घाट उतार दिया, उसे साजिश की भनक तक नहीं लगी। कहीं वह अपने दोस्त को बचाना तो नहीं चाह रहा है। रविवार को मीडिया की ओर पूछे गए एक सवाल के जवाब में डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि अभी तक हत्यारोपी के दोस्त कार्तिक के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला है। उसके खिलाफ जांच चल रही है। अभी उसे क्लीनचिट नहीं दी गई है। सुबूत मिले तो उसे भी जरूर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अभिषेक और उसके दोस्त के बीच समलैंगिक संबंध हैं। संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी अपना लिंग परिवर्तन कराना चाहता था। इसके लिए उसने पिता से पैसे मांगे थे। इस पर पिता ने अभिषेक को जमकर डांटा था। साथ ही उसे रुपये भी देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

बीस दिनों से परेशान चल रहा था अभिषेक
पिता से रुपये नहीं मिलने के कारण अभिषेक 20 दिनों से परेशान चल रहा था। उसने दिल्ली से अपने दोस्त को रोहतक बुलाया। इस दौरान दोनों शहर एक होटल में दो दिन तक ठहरे रहे। इसके बाद अभिषेक ने रुपये न मिलने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हत्यारोपी को अदालत में आज करेगी पेश
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए अभिषेक ने घर में रखे अपने पिता के 32 बोर के अवैध रिवाल्वर का उपयोग किया था। पुलिस ने जांच में अवैध रिवाल्वर, आरोपी के कपड़े, जेवर व मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस की जांच पूरी हो गई है। सोमवार को आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश किया जाएगा।
हत्या के बाद निकाल लिया था पिता का सोने का कड़ा और मां का मंगलसूत्र
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी अभिषेक ने अपने पिता का सोने का कड़ा व मां का मंगलसूत्र निकाल लिया था, ताकि वारदात को लूट का रूप दिया जा सके। जल्दबाजी में आरोपी ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और चाबी अपने साथ ले गया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया, क्योंकि कोई भी व्यक्ति वारदात के बाद दरवाजा बंद कर चाबी लेकर नहीं जाएगा। वह पूरे घर की चाबी ढूंढने की बजाय फरार होना चाहेगा, लेकिन इस केस में ऐसा नहीं था।
हत्या करने के लिए देखी थी वीडियो
पुलिस का मानना है कि अभिषेक को हथियारों के बारे पहले से समझ थी। पुलिस के हाथ कई पुराने फोटो लगे हैं, जिसमें वह अपने पिता के पास बैठकर हथियार हाथ में लिए हुए है। हत्या से पहले उसने ऑनलाइन वीडियो भी देखी थी, किस तरह हत्या की जा सकती है।
साइंटिफिक सुबूतों पर टिका केस, कोई चश्मदीद गवाह नहीं
अब साइंटिफिक सुबूतों पर केस टिका हुआ है, क्योंकि पुलिस के पास हत्याकांड का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। मुख्य तौर पर आरोपी अभिषेक का कुबूलनामा है। अगर वह अदालत में मुकर गया तो पुलिस को कहानी साबित करने में काफी दिक्कत आएगी। एक सवाल के जवाब में डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि जांच टीम ने पुख्ता साइंटिफिक सुबूत एकत्रित किए हैं। इसमें जिस रिवाल्वर से वारदात की गई, उस पर आरोपी के फिंगर प्रिंट, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल से लेकर सीसीटीवी फुटेज के अलावा और भी साक्ष्य हैं, जिनको अदालत में ही रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि लिखित रिपोर्ट तो अभी नहीं मिली है, लेकिन फोन पर डॉक्टरों ने आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य बताई है।

यह था मामला
सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान विजय नगर में 20 साल से रह रहे थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। 27 अगस्त को उनके साले प्रवीण ने शिकायत दी थी कि किसी ने उनके जीजा बबलू पहलवान, बहन बबली व मां रोशनी की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि भांजी नेहा उर्फ तमन्ना पीजीआई में दाखिल है। उसे भी सिर में गोली मारी गई है। बाद में नेेहा ने भी दम तोड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने बबलू मलिक के बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस का कहना है कि अभिषेक अपने दोस्त कार्तिक के साथ रहना चाहता था। लिंग परिवर्तन कराने के लिए पिता से पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर परिजनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed