फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The fast will open today by offering arghya to the rising sun.

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर आज व्रत खोलेंगी व्रती

Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The fast will open today by offering arghya to the rising sun.
दिल्ली बाईपास नहर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देतीa व्रती। अमर उजाला
रोहतक। छठ पर्व का आज अंतिम दिन है। व्रती आज उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलेंगी। वहीं रविवार को भालौठ सब ब्रांच नहर, गोकर्ण धाम के पवित्र सरोवर, पोखर, तालाबों व घरों में पानी में खड़े होकर व्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह पूर्वांचल के लोगों ने छठ पूजा धूमधाम से मनाई। पर्व पर मेयर मनमोहन गोयल, महामंडलेश्वर कपिलपुरी व महंत कालीदास भी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। नहर व तालाब पर रविवार को दोपहर से ही छठ व्रतियों एवं दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने सूर्यदेव को गेहूं के आटे, गुड़ व शक्कर से बने ठेकुये अर्पित किए। साथ ही चावल से बने भुसबा के साथ ही गन्ना, नारियल, केला, हल्दी, सेब, फल-फूल हाथों में लेकर शाम को विधि-विधान से छठमाता की आराधना की। शुद्धता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन बना रहा।
विज्ञापन

घर जाने की बजाय अपने शहर में ही मनाया पर्व
पूर्वांचल एकता सेवा समिति के सदस्य अनुराग मिश्र व आशीष दुबे ने बताया कि छठ पर्व पूर्वांचल में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। बिहार और उत्तरप्रदेश जाने के लिए ट्रेनों में जगह न मिलने व अन्य कारणों से इसे यही मनाया गया। श्रद्धालुओं को घाट व तालाब की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वह प्रशासन व महामंडलेश्वर कपिलपुरी के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed