{"_id":"6307bfc1c1c62644c951f8d8","slug":"the-family-slept-and-the-thief-climbed-the-wall-and-took-away-the-jewelry-from-the-chest-rohtakcity-news-rtk65613489","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोता रहा और चोर दीवार फांदकर संदूक से गहने ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सोता रहा और चोर दीवार फांदकर संदूक से गहने ले गया
विज्ञापन
किशनगढ़ में चोरी के मकसद से घुसने की कोशिश करता संदिग्ध ।
गांव किशनगढ़ के लोग एक बार फिर से चोरों के निशाने पर हैं। 24 अगस्त की रात दो बजे एक चोर कई घरों में दीवार फांदकर घुसा। जब वह कहीं पर सफल नहीं हो सका तो एक मकान की दीवार फांद कर संदूक में रखे गहने व नकदी पर हाथ साफ कर गया। चोरी की वारदात आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि रात दो बजे बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध आते हैं। बाइक वाला एक को वहीं पर छोड़कर चला जाता है। इसके बाद संदिग्ध युवक बार-बार घरों की दीवार फांदता नजर आ रहा है। एक मकान के अंदर की तरफ लगी सांकल ईंट को खोलकर वह अंदर प्रवेश करता नजर आ रहा है। लेकिन मकान मालिक के जागने पर वह भाग जाता है। आखिर में रामनिवास के मकान की दीवार फांदकर घर में रखे गहने व नकदी चुराकर फरार हो जाता है।
पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका परिवार घर में ही सो रहा था। रात में घुसे चोर ने संदूक में रखा मंगलसूत्र, एक हार, चांदी की पाजेब व कुछ नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में चौकी प्रभारी नफे सिंह का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।