फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The employees will surround the residence of the Irrigation Minister on July 4.

Rohtak News: कर्मचारी चार जुलाई को सिंचाई मंत्री का आवास घेरेंगे

Thu, 04 Jun 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The employees will surround the residence of the Irrigation Minister on July 4.
महम। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक की आईबी मदीना ब्रांच की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को मदीना रेस्ट हाउस में में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्रांच प्रधान सोमवीर दांगी और संचालन ब्रांच सह सचिव अंग्रेज ने की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा वादों से मुकर रही है। कर्मचारियों की बहुत सी मांगें लंबित हैं। कर्मचारी 15 व 16 जून को मांगपत्र कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से सरकार को देंगे। इसके बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक करके भिवानी में 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व भवन एवं सड़क मंत्री के आवास का घेराव 18 जुलाई को हिसार में किया जाएगा। दोनों मंत्रियों से संगठन की पहले मीटिंग हुई थी। मंत्रियों ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने पर राज्य कमेटी की बैठक कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रधान राकेश लाकड़ा, उपप्रधान नरेश देशवाल, प्रचार सचिव सुरेंद्र पहल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव मनजीत पांचाल अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed