फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The doctor gave a list of 41 items to work smoothly

डॉक्टर ने सुचारू रूप से काम करने के लिए थमाई 41 सामानों की लिस्ट

Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The doctor gave a list of 41 items to work smoothly
चिकित्सक की सामानों की थमाई गई लिस्ट। संवाद
जिला अस्पताल में मेडिसिन विभाग के एक सीनियर डॉक्टर की डिमांड लिस्ट स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल प्रभारी को 41 सामानों की लिस्ट भेजकर इनकी मांग की है, ताकि वह अपना कार्य सुचारु रूप से कर सकें। अब इस डिमांड लिस्ट पर डॉक्टरों के अलावा अन्य स्टाफ की भी नजर है कि क्या प्रशासन इतनी सारी चीजें उपलब्ध करवा पाएगा।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग की ओपीडी में तैनात सीनियर डॉक्टर राहुल राठी ने अस्पताल प्रबंधन से स्टेथो, बीपी ऑपरेटर, न्यू जांच टेबल, एसी, टेबल, डॉक्टर की एक व अन्य पांच चेयर, नेम प्लेट, नई टेबल की मांग की है। इसके अलावा अपने कमरे में रंग-रोगन, कंटर्न स्टैंड, सोफा, रबड़ मुहर, विंडो ग्लास के लिए ब्लैक पेपर, डोर मैट, पर्दे, अलमारी, मरीजों के लिए स्टूल, सफाई के डस्टर, पेपर वेट, विभिन्न रंगों की टेप, व्हाइट पैन, शीशा, टावल, फाइल फोल्डर की डिमांड की है। साथ ही रजिस्टर, नोट पैड, हाईलाइटर, लेमिनेटेड लिफाफे, पेपर क्लिप, दीवार घड़ी, पैन स्टैंड घड़ी सहित, चिपकाने के लिए, कैंची, टॉर्च, स्टेपलर विद पिन, कागज का दस्ता आदि की मांग भेजी है। 41 सामानों की लिस्ट में स्टेशनरी व अन्य सामान है। सवाल उठाया जा रहा है कि प्रशासन ने डॉक्टर को दिया क्या है कि उन्होंने इतनी बड़ी लिस्ट प्रशासन को सौंपी है। जबकि जिला अस्पताल की बात करें तो यहां प्रतिदिन 1700 से अधिक मरीजों की ओपीडी है। 300 से अधिक मरीज यहां मेडिसिन में उपचार के लिए आते हैं। स्वयं पूर्व सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार यहां सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अस्पताल में किसी डॉक्टर ने पहली बार इतनी बड़ी लिस्ट प्रबंधन को दी है कि वह भी विचार करने पर मजबूर है कि वह क्या करे।
विज्ञापन

अस्पताल में सारा कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। हमारे मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ने जो 41 सामानों की लिस्ट दी है, उसमें जो संभव हो सकेगा वह उनको उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज को जांचने के लिए जो सामान चाहिए वह तो पहले से ही उपलब्ध है। इसके बावजूद यदि किसी को कोई समस्या है या डिमांड है तो शीर्ष अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। - डॉ. रमेश, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed