{"_id":"6a46d650d0d7604b0303a0b2","slug":"the-district-received-148-mm-of-rainfall-with-sampla-recording-the-highest-at-20-mm-rohtak-news-c-17-roh1020-882028-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में 14.8 मिमी बारिश, सांपला में सबसे ज्यादा 20 मिमी बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में 14.8 मिमी बारिश, सांपला में सबसे ज्यादा 20 मिमी बरसे बदरा
Fri, 03 Jul 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
16-रोहतक के सोनीपत रोड पर हल्की बूंदाबांदी के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में वीरवार को सुबह हुई बारिश से मौसम बदला व गर्मी से राहत मिली है। जिले में औसतन 14.8 मिमी बारिश हुई। रोहतक में दो मिमी, महम में 13, सांपला में 20, कलानौर में तीन व लाखनमाजरा में 15 मिमी बारिश हुई।
दोपहर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली लेकिन करीब ढाई बजे धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 5.2 डिग्री कम है। कुछ दिन पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम है।
जिले में सात जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, इसके बाद बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।