फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The disaster is big, we are keeping a close watch on the situation: Chief Minister

आपदा बड़ी, हालात पर पूरी नजर : मुख्यमंत्री

Mon, 08 Sep 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 08 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The disaster is big, we are keeping a close watch on the situation: Chief Minister
महम । मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार रात करीब 7 बजकर 50 मिनट पर हांसी से महम उपमंडल के गांव भैणी महाराजपुर पहुंचे और ग्रामीणों को जलभराव से निपटने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बारिश बड़ी आपदा लेकर आई है। पंजाब व हिमाचल प्रदेश में जान-माल का ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रदेश में भी अधिकतर ड्रेन ओवरफ्लो चल रही हैं। अगर और पानी छोड़ा गया तो ड्रेन टूट जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश का फायदा आने वाले समय में मिलेगा क्योंकि भूमिगत जलस्तर नीचे चला गया था। अब स्वच्छ पानी मिलेगा। जलभराव से प्रभावित लोगों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन, विधायक, भाजपा प्रत्याशी से लेकर वे स्वयं लोगों के बीच जा रहे हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपना पंजीकरण क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करवाएं। जलभराव से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की रही है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत है वहां नई ड्रेन भी बनवाई जाएंगी ताकि दोबारा ऐसी स्थिति में परेशानी न हो।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों को नए सिरे से बनाया जा रहा है। जो सड़क बच गई हैं उनको भी जल्द बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भैणी महाराजपुर में तीन जगह तो बहलबा में हनुमान मंदिर में ग्रामीणों से मिले। इसके बाद खरकड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे 152 डी से होते हुए चंडीगढ़ रवाना हो गए।

इस मौके पर महंत सतीश दास, ब्लाक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, भैणी महाराज के पूर्व सरपंच शैलेंद्र धतरवाल, बहलबा से सरपंच सतपाल, भीम राठी व अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed