फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The development of the country is linked to the expansion of women.

Rohtak News: महिला के विस्तार से जुड़ा देश का विकास

Sat, 09 Mar 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The development of the country is linked to the expansion of women.
रोहतक। देश का विकास महिला के विस्तार से जुड़ा है। इसकी जिम्मेदारी संपूर्ण देशवासियों की है। वर्तमान में महिलाएं पुरुषों पर निर्भर नहीं हैं। आत्मनिर्भरता की लहर महिला वर्ग की ओर से ही शुरू की गई है।यह कहना है पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का। वह शुक्रवार को पुराना आईटीआई मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित गांव महोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज में महिला सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। महिला सशक्तीकरण इसका उदाहरण है। महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं। वह खुद को मजबूत बनाकर समाज ही नहीं, देश भी संवार रही हैं। यह शुरुआत महिला अपने परिवार से करती हैं। परिवार से समाज और समाज से बेहतर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी मातृशक्ति के कंधों पर है। अपने हुनर से महिला हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को समझने की जरूरत है। उन्हें आगे बढ़कर अपने अधिकारों को जानना होगा व उन्हें प्राप्त करना होगा। समाज को भी महिलाओं के प्रति सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन


रोहतक। बेबी मेरे बर्थडे पर क्या दिलवाओगे... गीत के गायक शुभम ताेमर उर्फ काका वर्ल्ड शनिवार शाम को पुराना आईटीआई मैदान में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन माेहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अमर उजाला की ओर से आयोजित गांव महोत्सव कार्यक्रम में यह हरियाणवी गायक अपने गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए वह अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। काका का यह कार्यक्रम खास रहेगा। नए युग के गायक, लेखक, संगीतकार पिछले सात वर्षों से संगीत साधना में हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बामनौली गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। फिलहाल, वह रोहतक में रहते हैं। यहां उनका म्यूजिक स्टूडियो है। हाई स्कूल के बाद से ही उन्हें गीत-संगीत का शौक था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed