फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The crockery trader's driver took away 27 and a half lakhs

क्रॉकरी व्यापारी का ड्राइवर चकमा देकर ले गया साढ़े 27 लाख

Fri, 25 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The crockery trader's driver took away 27 and a half lakhs
शहर के एक क्रॉकरी व्यापारी का ड्राइवर दुर्गा भवन के नजदीक अपने साथी को गाड़ी से उतारकर 27 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। कार में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर सोनीपत के मोहाना फ्लाईओवर के पास गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर खेतों के रास्ते बैग लेकर फरार हो गया। वीरवार को पुलिस दिनभर आरोपी की तलाश में जुटी रही, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मानसरोवर कॉलोनी निवासी कर्ण कटारिया ने दी शिकायत में बताया कि उसका दिल्ली में क्रॉकरी का कारोबार है। बुधवार को उसने अपने ड्राइवर तेज कॉलोनी निवासी विकास व कबीर कॉलोनी निवासी दिनेश को हिसार पेमेंट लेने के लिए भेजा था। दोनों पेमेंट लेकर रात करीब 9 बजे रोहतक पहुंच गए। इसी बीच दिनेश का फोन आया और उसने बताया कि दुर्गा भवन के नजदीक विकास ने गाड़ी रोक दी और उसे कहा कि नजदीक ढाबे से खाना लेकर आए। दिनेश खाना लेने ढाबे पर चला गया। तभी विकास गाड़ी लेकर भाग गया। 27 लाख 50 हजार रुपये की पेमेंट गाड़ी में ही रखी थी।
विज्ञापन

सोनीपत के मोहाना फ्लाईओवर के पास मिली गाड़ी
व्यापारी ने बताया कि कार में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा है। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व व्यापारी की टीम ने मिलकर आरोपी का पीछा किया। जब टीम सोनीपत-गोहाना रोड पर मोहाना फ्लाईओवर के पास पहुंची तो वहां गाड़ी खड़ी थी, जिसके अंदर विकास बैठा था। जैसे ही टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, आरोपी गाड़ी छोड़कर साढ़े 27 लाख की नकदी लेकर खेतों की तरफ भाग गया। रोहतक पुलिस ने सोनीपत पुलिस की मदद भी ली, लेकिन रात का समय होने के कारण आरोपी हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की शिकायत पर उसके ड्राइवर तेज कॉलोनी निवासी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- बजे सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed