{"_id":"685c55284aba1f01ad00f269","slug":"the-cow-protectors-locked-the-hadwara-and-sat-on-hunger-strike-for-five-hours-blocked-the-road-for-one-and-a-quarter-hours-rohtak-news-c-17-roh1020-678993-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हडवारे पर ताला जड़ पांच घंटे भूख हड़ताल पर बैठे गोरक्षक, सवा घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हडवारे पर ताला जड़ पांच घंटे भूख हड़ताल पर बैठे गोरक्षक, सवा घंटे लगाया जाम
Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हडवारा (बूचड़खाना) बंद कराने के लिए बुधवार सुबह गोरक्षक सड़क पर उतरे और भिवानी रोड पर सवा घंटे जाम लगाया। यही नहीं, हडवारे पर ताला जड़कर पांच घंटे भूख हड़ताल पर बैठे। गोरक्षकों ने गोवंश काटने, हड्डियां व मांस सड़ाने पर नाराजगी जताई। बाद में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमीता कुमारी मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। यहां उन्हें एक माह में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल और धरना समाप्त किया।
शहर की ड्रेन नंबर आठ के निकट कचरा निष्पादन केंद्र के बाहर गोरक्षकों ने बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक भूख हड़ताल की। गोरक्षकों ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से हडवारा बनाया गया है। यहां मृत गोवंशों की खाल-हड्डियां पड़ी हैं और साथ में जीवित गोवंश भी हैं। इससे गोरक्षकों में भारी रोष है। गोरक्षकों ने सुबह ही हडवारे पर ताला जड़ दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही, जिला प्रशासन से दोपहर 1 बजे तक हडवारे की सफाई करने व मृत गोवंशों की खाल को मिट्टी में दफनाने की मांग की।
दोपहर 1 बजे कोई कार्रवाई न होने से गोरक्षक सड़क पर उतर आए और रोहतक-भिवानी रोड सवा घंटे जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं निगम की संयुक्त आयुक्त ने गोरक्षकों को समझाकर जाम खुलवाया। साथ ही, मृत गोवंश को तुरंत दफनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। संयुक्त आयुक्त ने एक माह में सफाई कर हडवारे को बंद कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सवा घंटे तक लगे जाम के कारण यात्रियों व राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सनातनी गोरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पंघाल उर्फ सरदारा ने कहा कि हडवारा बंद नहीं किया गया तो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर धरने प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान महाराज अशोक नाथ, अनुभूतानंद सूर्यवंशी, प्रदेश महासचिव सुमित, गोसेवक नीकू देशवाल, व नवीन पंघाल आदि मौजूद रहे।