फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The court will present its side in the case of lockout of the Nagar Palika office

Rohtak News: नपा कार्यालय के तालाबंदी केस में अदालत में अपना पक्ष रखेगा

Fri, 11 Jul 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 11 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The court will present its side in the case of lockout of the Nagar Palika office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। नगर पालिका में तीसरे दिन भी कार्यालय पर ताला जड़ा रहा। दिनभर लोग नगर पालिका के चक्कर लगाते रहे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते आमजन को परेशानी हो रही है। अब शुक्रवार को अदालत में सुनवाई होगी, जहां नपा सचिव की याचिका पर शिकायतकर्ता अपना पक्ष रखेगा। इसके बाद अदालत निर्णय लेगी कि सचिव व नपा चेयरपर्सन के कार्यालय पर ताला लगा रहेगा या नहीं।
पूर्व चेयरपर्सन ममता रानी ने बताया कि वर्ष 2013 में कोर्ट के आदेश के अनुसार सड़क बनाई गई। इसके बाद गली का पानी खेतों में जाता था। वर्तमान में उन्हीं खेतों में प्लॉट काटे जाने के कारण निकासी बंद हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, निगाना रोड के साइड में पहले ही गली का लेवल बहुत ऊपर है। ऐसे में बारिश का पानी गली में भर जाता है। दोबारा टेंडर लगाया गया तो जन स्वास्थ्य विभाग खुश नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नीचे लेवल कर गली को बनाया जाएगा तो निकासी नहीं होगी क्योंकि फिलहाल गली में बिछाई गई पानी की पाइप लाइन सिर्फ 6 इंच नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने अपने-अपने घर के आगे से मिट्टी डालकर गली ऊंची कर ली है। इस गली में 50 घर और हैं। 13 गलियों की क्रासिंग भी है, जिनका पानी इसी गली के रास्ते बाहर निकलता है।
कलानौर नगर पालिका सचिव ने 9 जुलाई को कार्यालय को सील मुक्त करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद न्यायालय ने इसकी सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तिथि तय की है। ऐसे में शुक्रवार को कलानौर नपा की तरफ से सचिव विनय कुमार व जेई देव आशीष अपना पक्ष रखेंगे।

फिलहाल धनसिंह के अधिवक्ता भी शुक्रवार को ही अपनी बात रखेंगे। वहीं, मुख्य नगर पालिका सचिव की गाड़ी अदालत ने कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। अभी तक नपा ने गाड़ी कोर्ट को नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed