फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The corporation solved the problem of property ID on phone after knowing about it.

Rohtak News: फोन पर प्रॉपर्टी आईडी की समस्याएं जानकर निगम ने किया समाधान

Sat, 08 Jun 2024 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The corporation solved the problem of property ID on phone after knowing about it.
रोहतक। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को नगर निगम में शिविर लगाया। फोन से लोगों की समस्याओं का पता कर उनका समाधान किया गया। कर्मचारियों को वार्डनुसार सूची दी गई। निगम की टीम ने लोगों से संपर्क किया। समस्या वाले लोगों को नगर निगम बुलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर कर्मचारी फोन कर लोगों से उनकी प्रॉपर्टी संबंधी समस्याएं जानते में व्यस्त नजर आए। निगम की टीम ने सूची में दर्ज नाम वालों से मोबाइल पर बात कर समस्याएं जानीं और उनका समाधान भी किया। एकता कॉलोनी निवासी सुखबीर ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी की समस्या के लिए फोन आया था। समस्या बताने पर निगम कार्यालय बुलाया। आईडी में फोन नंबर गलत था, समाधान हो गया है। जगदीश कॉलोनी निवासी नफे सिंह ने बताया कि आईडी में बिल गलत था। निगम कार्यालय बुलाकर कर्मचारियों ने समस्या का समाधान कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
सामान्य प्रक्रिया के तहत यह शिविर लगाया गया था। इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए यह किया जा रहा है। किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता वर्मा, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed