फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city got 27 new police riders, will patrol at night, handle traffic during the day

Rohtak News: शहर को मिलीं 27 नई पुलिस राइडर, रात में गश्त करेंगी, दिन में ट्रैफिक संभालेंगी

Sun, 14 May 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The city got 27 new police riders, will patrol at night, handle traffic during the day
रोहतक। शहर में जाम से निपटने के लिए साथ-साथ पुलिस ने चोरी की वारदात रोकने के लिए नया प्लान बनाया है। इसके लिए शनिवार को 27 बाइक राइडर मैदान में उतारी। पुलिस लाइन से एएसपी मेधा भूषण ने राइडर को दिशा-निर्देश देकर रवाना किया। एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि विभाग को पिछले दिनों नई राइडर बाइक मिली हैं। ऐसे में गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई राइडर को शहर के अंदर तैनात करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों से ऐसे स्थान चिहिंत करने के लिए कहा गया, जहां अक्सर वारदात होती हैं। इसके अलावा असामाजिक गतिविधियां चलती हैं। साथ ही कहां-कहां जाम की स्थिति रहती है। उसी आधार पर नई राइडर की ड्यूटी तय की गई।
विज्ञापन


रात को कॉलोनियों और गलियों में होगी गश्त, दिन में ट्रैफिक संभालेंगे पुलिसकर्मी
एएसपी ने बताया कि हर राइडर का एरिया तय कर दिया गया है। राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी रात सात बजे से सुबह सात बजे तक थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में शहर के चौक-चौराहों और गलियों में गश्त करेंगे, जबकि दिन में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ट्रैफिक थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था संभालेंगे। इसके बाद पूर्व और पश्चिम ट्रैफिक थानों को भी जोन एक व जोन दो में बांटा गया है। पूर्व ट्रैफिक थाना एरिया में 12 और पश्चिमी में 13 जोन बनाई गई हैं।
विज्ञापन


आंबेडकर चौक से एक तरफ पूर्व व एक तरफ पश्चिम थाना
पुलिस की तरफ से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दो भागों में बांटा गया है। अंबेडकर चौक से पुराने शहर की तरफ पश्चिमी ट्रैफिक थाने का एरिया होगा, जिसके प्रभारी वीरेंद्र सिंह और आंबेडकर नगर से दिल्ली रोड की तरफ पूर्व ट्रैफिक थाने का एरिया होगा, जिसके प्रभारी शमशेर सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी रहे मौके पर मौजूद
पुलिस लाइन में नई पुलिस राइडर को रवाना करते समय आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक विरेन्द्र व शमशेर, एमटीओ मांगे राम, ओएएसआई विक्रम सिंह, प्रवाचक एसपी हवलदार प्रवीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed