फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Chief Minister met a group of Haryanvi artists who had come to the World Expo in Japan.

Rohtak News: जापान में वर्ल्ड एक्सपो में पहुंचे हरियाणवी कलाकारों के दल से मिले सीएम

Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister met a group of Haryanvi artists who had come to the World Expo in Japan.
35 जापान ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो-2025 कार्यक्रम में भारत का प्रतिनि​धित्व कर रहे हरियाणवी कलाका
रोहतक। जापान में वर्ल्ड एक्सपो-2025 कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणवी नृत्य कलाकारों के दल से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मुलाकात की। जापान में बीते छह माह से चल रहे एक्सपो कार्यक्रम में रोहतक से गए कलाकारों का दल 5 से 11 अक्तूबर तक भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वरिष्ठ कलाकार संदीप यादव ने बताया कि एक्सपो में भारत से हरियाणा की कल्चर टीम ने हरियाणवी डांस की प्रस्तुति दी। 3 दिन से टीम ने जापान के लोगों का मन मोह लिया है। वहां के लिए हरियाणवी परिधान को करीब से देख और पहन रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को कलाकारों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को विदेश तक फैलाने के लिए कलाकारों का दल बेहतर कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो-2025 हरियाणा की विकास गाथा प्रस्तुत करने और नवाचार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक साझेदारों के साथ जुड़ने का एक उल्लेखनीय अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

संदीप यादव ने बताया कि कलाकारों के दल में तनिष्का नृत्य अकादमी के खरावड़ निवासी विजय खनगवाल, खेड़ी महम के राहुल बेनीवाल, भिवानी की श्रुति वर्मा, अनपूर्णा, खुशी, कुरुक्षेत्र की निशा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड एक्सपो प्रत्येक 5 साल में एक बार लगता है।

35 जापान ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो-2025 कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हरियाणवी कलाका

35 जापान ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो-2025 कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हरियाणवी कलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed